समय पर दफ्तर ना पहुंचने वाले 40 शासकीय कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

Neel Tiwari | Jun 27, 2024, 20:40 IST
Share
Jabalpur
Jabalpur

मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद भी अधिकारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे थे। नतीजतन गुरुवार को जबलपुर जिला कलेक्टर ने देरी से कार्यालय पहुंचने वाले 40 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है।

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के द्वारा बुधवार 26 जून को जारी किए गए आदेश के अनुसार सभी शासकीय कर्मियों को सुबह 10 बजे अपने दफ्तर पहुंचना सुनिश्चित किया जाना था। उसके बाद भी ऐसा लग रहा है कि कुछ सरकारी कर्मचारी अपनी सालों की देरी से दफ्तर पहुचने की आदत को बदल नहीं पा रहे।

नतीजतन गुरुवार को जबलपुर जिला कलेक्टर ने देरी से कार्यालय पहुंचने वाले कुल 40 कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी आधे दिन की केसुअल लीव काट दी है। आदेश जारी होने के बाद भी आज जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी देरी से दफ्तर पहुंचे थे।

जल्द डालनी होगी नियम अनुसार चलने की आदत

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार की सख्ती के चलते अब शासकीय कर्मचारियों को जल्द नियम अनुसार अपनी ड्यूटी पूरी करने की आदत डालनी होगी । आज जबलपुर में 40 कर्मचारियों के ऊपर की गई कार्रवाई एक चेतावनी मात्र है। इसके बाद भी यदि कर्मचारियों के द्वारा इस तरह की लापरवाही बढ़ती जाती है तो उनके ऊपर और भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

दिल्ली, हरियाणा से महंगी शराब बुलाकर फ्लिपकार्ट से घरों में कर रहे थे डिलीवरी, 11 लाख की शराब पकड़ाई

शासकीय कर्मचारियों को मिलती है आकस्मिक अवकाश (CL) की सुविधा

किसी भी राज्य कर्मचारी को एक वर्ष में अधिक से अधिक 15 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलता हैं। जो एक बार में अधिकतम 10 दिन तक लिया जा सकता हैं। राज्य कर्मचारियों को आधा दिन का आकस्मिक अवकाश भी मिलता हैं।

जिसमें उनके वेतन से कोई कटौती नहीं होती। बीमारी,अस्पताल और अंतेष्टि जैसे मामलों मे यह आकस्मिक अवकाश (CL) लेने पर पूर्व स्वीकृति लेने की भी जरूरत नहीं होती। आकस्मिक अवकाश आवेदन में अवकाश के समय में कर्मचारी के रहने का पता भी अंकित करने का नियम है। यह नियम राजपत्रित अधिकारी के लिए भी समान ही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh Jabalpur news
  • Hindi News
  • जबलपुर जिला कलेक्टर
  • madhya pradesh samachar live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच