DE ने मांगे 80 हजार, AE ने किया 40 में तय, 25 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

Neel Tiwari | Nov 11, 2024, 21:20 IST
Share
MP Katni Lokayukta action against corrupt officials of Electricity Department
MP Katni Lokayukta action against corrupt officials of Electricity Department

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त की जारी है। अब जबलपुर लोकायुक्त ने विद्युत विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। लोकायुक्त ने दो अफसरों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश में विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों पर लोकायुक्त पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कटनी स्थित एमपीईबी (मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उप अभियंता (डीई) राजीव चतुर्वेदी, सहायक अभियंता (एई) चंचल गुप्ता, और जूनियर इंजीनियर (जेई) रवि कुमार बर्मन पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। ये अधिकारी एक ठेकेदार से भारी रिश्वत मांगते हुए पकड़े गए हैं।

जानें पूरा मामला

प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब कटनी एमपीईबी में बी-क्लास ठेकेदार बलराम दास पटेल ने लोकायुक्त पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में बलराम ने बताया कि ग्राम लोहरवाड़ा के उपभोक्ता राजेश पटेल की राइस मिल के लिए 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता थी, जिसके लिए उसे डीई राजीव चतुर्वेदी से एस्टीमेट और डिमांड नोट तैयार कराने का कार्य करवाना था। राजीव चतुर्वेदी ने इस कार्य के लिए बलराम से 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इसके बाद जब बलराम एई चंचल गुप्ता से मिले, तो उन्होंने भी 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग रखी।

लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते नपा इंजीनियर गिरफ्तार

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक की निगरानी में टीम ने ठेकेदार बलराम को निर्देशित किया कि वह निर्धारित रकम के साथ इन अधिकारियों से संपर्क करे। इसके बाद 11 नवंबर को, 25 हजार रुपए की पहली किश्त सहायक अभियंता (एई) चंचल गुप्ता को देने के लिए बलराम ने एई कार्यालय खतौली, जिला कटनी में मुलाकात की। जैसे ही चंचल गुप्ता ने रिश्वत के रूपए लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान और चार अन्य सदस्य शामिल थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी न्यूज
  • जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई
  • रिश्वत
  • रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Jabalpur Lokayukta
  • जबलपुर लोकायुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज