MP NEWS : कटनी में बस और कार की जोरदार टक्कर , चार लोगों की मौत , कई यात्री घायल

Vikram Jain | Aug 01, 2024, 21:29 IST
Share
MP Katni road accident 4 people died
MP Katni road accident 4 people died

मध्‍य प्रदेश के कटनी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां कार और बस में टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी टैंक के पास हुआ। हादसे में बस यात्री घायल हुए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के कटनी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कई घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी टैंक के पास है। यहां कार और तेज रफ्तार बस में जोरदार भिंड़त हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही बस में सवार कई यात्री घायल हुए।

सुर्खी मोड़ पर कार और बस की टक्कर

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में आ रही बस ने सुर्खी मोड़ पर सामने से कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे जा गिरी, हादसे कार में सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक दोस्त थे। जो बर्थडे सेलिब्रेट करने निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें... MP: श्मशान घाट में बाइक का अंतिम संस्कार!, लकड़ी-कंडे लगाकर गाड़ी को लगाई आग

हादसे के बाद भाग निकला बस ड्राइवर

हादसे की सूचना मिलने पर एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे, जुहला चौकी प्रभारी मोनिका खडसे, एएसआई राजेश कोरी सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। साथ कार से शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौक से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कटनी न्यूज
  • कटनी में रोड एक्सीडेंट
  • कटनी सड़क हादसा
  • कटनी में बस और कार में टक्कर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा