लाड़ली बहनों को अब मिलेगा पक्का मकान, इस दिन जारी होगी सवा लाख में से पहली किस्त, जानिए इस योजना की पात्रता

Pratibha ranaa | Jun 14, 2024, 08:31 IST
Share
MP Ladli Behna Awas Yojana
MP Ladli Behna Awas Yojana

मध्‍य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की चर्चा पूरे देश में है। अब बहनों के लिए एक और नई योजना लाई गई है, जिसमें बहनों को लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के घर दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana )शुरू की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है।

शिवराज ने इन बहनों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की थी। अब इस योजना के तहत बहनों को लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के घर दिए जाएंगे। ( Ladli Behna Awas Yojana )

ये खबर भी पढ़िए...नहीं करें चिंता, बजट में मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना का रखा है पूरा ध्यान

बहनों को अब मिलेंगे पक्के घर


लाड़ली बहना आवास योजना के तहत बहनों को पक्के घर दिए जाएंगे। पक्के घर बनवाने के लिए बहनों को 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस योजना का फायदा, उन्हीं पात्र महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं। इस योजना के लिए वह महिलाएं पात्र हैं, जिनका नाम पीएम आवास योजना में किसी वजह से छूट गया है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना प्रदेश की मध्यम गरीब परिवार की बहनों के लिए है, जो कि पीएम आवास योजन के अंतर्गत चलाई जा रही है। इसमें पक्के मकान बनवाने के लिए बहनों के खाते में वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।

किस्तों में दिया जाएगा पैसा


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत बहनों को पैसा किस्तों में दिया जाएगा। इसकी पहली किस्त 25 हजार आएगी।
माना जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत जुलाई में की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...मोहन सरकार लेगी बड़ा फैसला , MP में अब 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल , रेस्टोरेंट और मुख्य बाजार

ये महिलाएं इस योजना की पात्र


  • ऐसे परिवार, जो आवास प्लस एप पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं।
  • भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल पर जो परिवार ऑटोमेटिकली रिजेक्ट हुए हों।
  • ऐसे परिवार जो सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने से चूक गए हों।
  • 2011 की आर्थिक और जातिगत जनगणना में और आवास प्लस सूची में शामिल नहीं हैं।
  • जिसके पास पक्की छत वाला मकान ना हों और कच्चा मकान दो से ज्यादा कमरे वाला ना हो।
  • मासिक आय 12000 से ज्यादा ना हो।
  • चौपहिया वाहन ना हो।
  • परिवार में कोई शासकीय सेवा में या आयकर दाता ना हो।
  • सिंचित भूमि 2.5 एकड़ और असिंचित कृषि भूमि 5 एकड़ से ज्यादा ना हो।

लिस्ट में कैसे ऐसे चेक करें नाम


  • https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं
  • बेनिफिशियरी लिस्ट का ऑपशन सर्च कर इसके ऊपर क्लिक करें
  • अगले पेज पर चले जाएं
  • जरूरी डिटेल्स सेलेक्ट करें ( ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में से आपको ग्राम पंचायत )
  • ग्राम पंचायत के विकल्प दबाने पर लाड़ली बहना आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट आ जाएगी।
  • अब इसमें अपना नाम सर्च करें। अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल होगा तो आप इस योजना की पात्र है।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • Ladli Behna Awas Yojana
  • लाड़ली बहना आवास योजना
  • लाड़ली बहनों को अब मिलेंगे पक्के घर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा