मोहन सरकार लेगी बड़ा फैसला , MP में अब 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल , रेस्टोरेंट और मुख्य बाजार

Vikram Jain | Jun 13, 2024, 19:35 IST
Share
MP Bhopal Mohan govt mall restaurants will remain open 24 hours
MP Bhopal Mohan govt mall restaurants will remain open 24 hours

मध्‍य प्रदेश में मॉल या रेस्टोरेंट रात 12 बजे बाद भी आपको खुले दिखाई दें तो आश्चर्य मत करिएगा क्योंकि मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मॉल, रेस्टोरेंट, IT सेक्टर और इंडस्ट्रीज 24 घंटे खुले रखने का फैसला लिया है। जानें क्या होंगे नियम

BHOPAL. अगर आप रात में घूमने फिरने या शॉपिंग करने के शौकिन है तो आपके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में अब नाईट कल्चर शुरू होने जा रहा है। यानि की अब पूरे प्रदेश में 24 घंटे 7 दिन मॉल, आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर खुले रहेंगे। ये सुविधा नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगी। इसको लेकर मोहन सरकार ने श्रम विभाग के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इसका नोटिफिकेशन एक दो दिन में जारी होने की संभावना है। जिसके बाद से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी।

व्यवस्था लागू करने वाला 7वां राज्य होगा एमपी

इस व्यवस्था के प्रभावी होने के बाद एमपी ऐसा करने वाला देश का 7वां राज्य बन जाएगा। जहां 24 घंटे सातों दिन बाजार खुले रहते हैं। इसके पहले महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, मेन मार्केट, बिजनेस सेंटर 24 घंटे खुल रखे जाते हैं।

चुनाव खत्म होते ही सरकार ने लिया फैसला

मध्यप्रदेश में श्रम विभाग के इस प्रस्ताव को तैयार किए जाने के बाद पहले भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किए जाने की तैयारी थी। लेकिन बाद में इसे प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में लागू करने का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को लेकर श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बैठक में सैद्धांतिक सहमति ले ली थी। अब लोकसभा चुनाव और आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ने इसे लागू करने का फैसला किया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP : सरकार की बेरुखी पर भड़के शिक्षक , घसीटते हुए थाने ले गई पुलिस, देखें वीडियो

ये खबर भी पढ़ें... MP : कई दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग को बड़ी सफलता , आखिरकार पकड़ में आया आदमखोर बाघ , यहां छिपा था टाइगर

सरकार ने इस आधार पर लिया बड़ा फैसला

साल 2023-24 में एमपी की जीएसटी ग्रोथ 30 प्रतिशत रही है। इस व्यवस्था के लागू होने से इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही प्रदेश का माहौल और कानून व्यवस्था के बेहतर होने से 24 घंटे बाजार खुले रखने के योग्य है। रात में मॉल या रेस्टोरेंट में जाकर खरीददारी करने वालों से 18 प्रतिशत जीएसटी मिलने से राजस्व बढ़ेगा। देर रात या 24 घंटे बाजार खुले रहने और खरीददारी होने से आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और पर्यटकों का आकर्षण लेट नाइट बाजार की ओर बढ़ेगा। इससे व्यापारियों का भी फायदा बढ़ेगा। लोगों के लिए होटल, रेस्टोरेंट, औद्योगिक इकाइयां और सर्विस सेक्टर से जुड़ी सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध होंगी। दिन-रात बाजार और अन्य सेवाएं चालू रहने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...MP में बस ऑपरेटरों की हड़ताल , यात्री हो रहे परेशान , प्रशासन के इस आदेश का हो रहा विरोध

जानें क्या होंगे नियम

मोहन सरकार ने श्रम विभाग के प्रस्ताव पर इसे सहमति दे दी है। लेकिन इस सुविधा को लेकर मॉल-रेस्टोरेंट को श्रम विभाग के नियमों का करना पालन होगा। पहला नियम ये कि कर्मचारियों की 8 घंटे की तीन शिफ्ट में 24 घंटे कारोबार किया जा सकेगा। सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम करने की अनुमति किसी को नहीं होगी। साथ ही 8 घंटे के हिसाब से कर्मचारियों को वेतन एवं अन्य सुविधाएं निर्धारित होंगी।

ये खबर भी पढ़ें.. MP में बदलेगी तहसील, जिला और संभाग की सीमाएं, जानिए क्या है सरकार का प्लान

मोहन सरकार का बड़ा फैसला, एमपी में 24 घंटे खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट, श्रम विभाग के प्रस्ताव पर सहमति, सीएम मोहन यादव, भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन सरकार का बड़ा फैसला
  • एमपी में 24 घंटे खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट
  • श्रम विभाग के प्रस्ताव पर सहमति
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप