लाड़ली बहनों के खाते में पहुंचे 1500 रुपए
दिवाली से पहले 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1500-1500 रुपए
Sourabh Bhatnagar | Published:
लाड़ली बहनों को सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा
मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 14 अक्टूबर को लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है। उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम से सीएम ने सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इसके साथ ही गैस सिलेंडर भरवाने के लिए भी महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई है।
1.25 करोड़ महिलाओं को मिले 1834 करोड़ रुपए
गैस सिलेंडर के लिए मदद
23 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए मदद
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए 450 रुपए का अनुदान दिया गया। इसका लाभ उन गैर-उज्ज्वला महिलाओं को भी मिल सकता है, जो लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्राम गुरुवाही, जिला उमरिया में 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत आयोजित लाड़ली बहनों के खाते में किश्त अंतरण कार्यक्रम #LadliBehnaYojanahttps://t.co/AkdQhTwDHy
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 14, 2026
136 विकास कार्यों की भी सौगात
अब तक महिलाओं को मिले इतने करोड़ रुपए
इन महिलाओं को मिलते हैं 900 रुपए
योजना की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाती है। इसके लिए बैंक खाता आधार से जुड़ा होना और डीबीटी सुविधा चालू होना जरूरी है।
कब शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर कम निर्भर रहें। साथ ही, परिवार के फैसलों में भी उनकी भागीदारी बढ़े।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?
आवेदन वाले साल की 01 जनवरी को महिला की उम्र कम से कम 21 साल और 60 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय और दूसरी जरूरी शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।
योजना की जानकारी कहां मिलेगी?
वेबसाइट: https://cmladlibahna.mp.gov.in/
यहां योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सकती है।
FAQs:
- लाड़ली बहना योजना क्या है?
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है, जिसमें पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। - इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है?
लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को मिलता है, जिसमें विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और पति से अलग रह रही महिलाएं शामिल हैं। इसके लिए महिला का मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। - लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त कब जारी की गई थी और उसमें कितने रुपए ट्रांसफर किए गए?
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी, जिसमें 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए गए।
दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब
By Sanjay Gupta
भरी सभा में बोले विधायक कमलेश्वर डोडियार- इस्तीफा दे दूं क्या, तभी जनता से आवाज आई कि दे दो...
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में 7 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, छूट के बाद भी नहीं चुकाया बिल, अब कटेगी बिजली
By Umeshwari Baghel
जज हों या बड़े अफसर, किसी को नहीं छोड़ रहे साइबर ठग, निशाने पर राजस्थान के बुजुर्ग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता
By Umeshwari Baghel
अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम
By Aman Vaishnav
सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Umeshwari Baghel