MP के टॉपर्स को सीएम मोहन यादव देंगे लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल, छात्र तैयार रखें ये डिटेल

Rohit Sahu | Jun 27, 2025, 11:26 IST
Share
mp laptop scooty
mp laptop scooty

मध्यप्रदेश सरकार जुलाई खत्म होने से पहले पांच लाख छात्रों को लैपटॉप और साइकिल देगी। 12वीं के मेधावी छात्रों को ₹25,000 मिलेंगे। वहीं हर सरकारी स्कूल के टॉपर को स्कूटी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के 5 लाख मेधावी छात्रों को जुलाई खत्म होने से पहले लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में करीब 5 लाख छात्रों को ये लाभ देने जा रही है। इनमें से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को Laptop और Cycle Scheme के तहत लाभ मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से पात्र छात्रों की जानकारी मांगी है। 4 जुलाई से पहले छात्रों का डाटा Education Portal पर अपलोड किया जाएगा।

4 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो सकता है

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जुलाई को भोपाल के मिंटो हॉल में छात्रों को लैपटॉप, साइकिल और स्कूटी दे सकते हैं। यह वितरण समारोह एक राज्य स्तरीय आयोजन होगा जिसमें कई जिले वर्चुअली जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिलों को पूरी तैयारी के निर्देश दे दिए हैं। इस बार वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पिछली बार हुई देरी से सरकार को आलोचना झेलनी पड़ी थी।

6वीं से 9वीं तक के नए छात्रों को साइकिल मिलेगी

डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद 4 जुलाई से कक्षा 6 से 9 में नए प्रवेश लेने वाले करीब 4.3 लाख छात्रों को साइकिल मिलना शुरू हो जाएगी। इस योजना में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों को खास प्राथमिकता दी गई है। साइकिल वितरण से स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी और ड्रॉपआउट दर कम होगी। योजना के लिए छात्रों के आधार पर पात्रता तय की गई है। हर छात्र को नई साइकिल स्कूल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

94 हजार छोत्रों को मिलेगा लैपटॉप

4 जुलाई से छात्रों को लैपटॉप भी मिलना शुरू हो जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की कक्षा 12वीं परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वालों को लैपटॉप मिलेगा। करीब 94 हजार छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा हर छात्र को 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस राशि से छात्र अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं। खरीदने के बाद बिल स्कूल प्रिंसिपल को देना होगा जो विभाग को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें...एमपी में पदोन्नति में अड़ंगे, सरकार और संगठनों के बीच खींचतान जारी

हर सरकारी स्कूल के टॉपर्स को स्कूटी

जुलाई के दूसरे सप्ताह तक ही हर सरकारी स्कूल के टॉपर्स को स्कूटी दी जाएगी। सरकारी स्कूल में टॉप करने वाले छात्र और एक छात्रा दोनों इसमें शामिल हैं। छात्र ई-स्कूटी या पेट्रोल स्कूटी में से किसी एक का चयन कर सकेंगे। ई-स्कूटी के लिए 1.25 लाख और पेट्रोल स्कूटी के लिए 90-100 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। प्रारंभ में छात्रों को 15,000 रुपए की किस्त मिलेगी जिससे डीलर को भुगतान किया जा सके। बिल जमा करने पर पूरी राशि छात्र के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें...एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा में बड़ी लापरवाही, एक सप्ताह गुजरे, अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, जानें पूरा मामला

लैपटॉप-स्कूटी योजना के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे

जो छात्र सरकार कि योजना के लिए पात्र हैं उनकी बैंक डिटेल पोर्टल पर दर्ज होगी। पात्र छात्रों का नाम, बैंक खाता, बैंक का नाम और IFSC कोड मांगा गया है। ये जानकारियां MP Education Portal पर अपलोड की जाएंगी। इसके लिए सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बिना बैंक जानकारी के भुगतान संभव नहीं होगा। विभाग ने डेटा अपलोड की अंतिम तारीख 4 जुलाई तय की है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश | स्कूटी-लैपटॉप योजनाएं | cm mohan yadav | मप्र मुफ्त साइकिल योजना | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मोहन यादव
  • MP Board
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • मप्र मुफ्त साइकिल योजना
  • स्कूटी-लैपटॉप योजनाएं
  • मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती