पूर्व विधायक की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 10 किमी दूर से दिखाई दे रहा धुएं का गुबार

Aparajita Priyadarshini | Jun 12, 2024, 09:12 IST
Share
34TR4W
34TR4W

आज बुधवार सुबह विदिशा के पीतल मिल चौराहा स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव की है, जो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

पूर्व विधायक शशांक भार्गव की कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल है कि 8 से 10 किलोमीटर दूर से काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। सूचना पर विदिशा, बासौदा, सांची के साथ भोपाल से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। SDRF, SDM, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद हैं।

आज बुधवार सुबह विदिशा के पीतल मिल चौराहा स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव की है। जो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

आग इतनी भयंकर है की उसका धुआं 8 से 10 किलोमीटर दूर तक से भी दिखाई दे रहा है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। दमकलों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

फैक्ट्री की दीवार तोड़ केमिकल बाहर निकाला

आगजनी की घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों में तीन बुलडोजरों की मदद से फैक्ट्री की बाउंड्री को तोड़ा, इसके बाद उसमें रखे केमिकल को बाहर निकल गया, ताकि आग और विकराल रूप न ले ले, और आग आसपास की फैक्ट्रियों और दुकानों तक न पहुंचे।

जिले के एसपी ने बताया कि ''सुबह केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंच गए। अभी तक जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आग किन कारण से लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी लगाना संभव नहीं है।''

ये भी पढ़े...

एनएमसी का निर्देश: पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले मेडिकल छात्रों पर जुर्माना नहीं

भोपाल-मंडीदीप से पहुंची दमकल की गाड़िया

कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैध ने बताया कि ''विदिशा के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है। क्योंकि केमिकल में आग लगने के कारण आसानी से काबू पाना संभव नहीं है।

विदिशा और आसपास की फायर ब्रिगेड को फोन लगा दिया गया है। इसके अलावा भोपाल और मंडीदीप से भी फायर ब्रिगेड आई है, जो लगातार आग बुझाने में लगी हुई है। साथ ही लोगों को आगाह किया गया है कि आसपास के क्षेत्र में ना आए। केमिकल की आग बहुत भयानक होती है किसी को बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकती है।'' mp local news | fire in vidishachemical factory

thesootr links

Tags:
  • MP LOCAL NEWS
  • fire in vidishachemical factory
  • कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
  • BJP विधायक शशांक भार्गव
  • कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य
  • विदिशा के पीतल मिल चौराहा स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा