अब देर से ऑफिस आने वालों को लगेगा झटका, मंत्रालय में लागू होगा ई-अटेंडेंस सिस्टम

Ravi Singh | Jan 23, 2025, 15:22 IST
Share
MP Mantralaya E Attendance System
MP Mantralaya E Attendance System

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। अब अगर सरकारी कर्मचारी देर से ऑफिस पहुंचे तो उनकी जेब ढीली होगी। लगातार देरी करने पर वेतन में कटौती भी की जाएगी...

मध्य प्रदेश सरकार आलसी और देरी से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल कसने जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव नई बायोमेट्रिक व्यवस्था बना रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार सभी मुख्यालयों समेत, सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक के जरिए हाजिरी लगाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ई-अटेंडेंस की व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचना होगा, लगातार देरी करने पर वेतन में कटौती होगी।

समय तक दफ्तर में रहने के निर्देश

आपको बता दें कि फिलहाल मोबाइल एप पर वीडियो फोटो के साथ लोकेशन बेस्ड अटेंडेंस की व्यवस्था की गई है, लेकिन वो भी सफल होती नजर नहीं आ रही है। कर्मचारियों के समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने की शिकायतों को देखते हुए पिछले दिनों राज्य सरकार ने एक आदेश जारी किया था। आदेश में लिखा था कि कोविड काल के चलते राज्य में 5 दिन के लिए सोमवार से शुक्रवार कार्य दिवस की व्यवस्था लागू है, जिसके बाद राज्य में सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। आदेश में कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने और तय समय तक दफ्तर में रहने के निर्देश दिए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें....

70 घंटों से भूख हड़ताल पर पेरेंट्स एसोसिएशन, जिम्मेदारों ने अब तक नहीं ली सुध

भूमि घोटाले में विधायक संजय पाठक की ईओडब्ल्यू जांच शुरू

मंत्रालय में लागू होगा ई अटेंडेंस

कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर यह सिस्टम डाउनलोड कर दिया गया है। मंत्रालय आने के बाद कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन पर अपना चेहरा स्कैन करना होगा। यह सॉफ्टवेयर मंत्रालय परिसर में ही इंस्टॉल किया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके लिए मंत्रालय में थंब मशीन लगाई गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 2016 में भी ई-अटेंडेंस लागू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका था।

ये खबर भी पढ़ें...

दुनिया में छाए भारतीय सीईओ, सैन फ्रांसिस्को में भारत का जलवा

MP Metro Recruitment: एमपी मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर निकली वैकेंसी

जीएडी ने पूरी की तैयारी

उस समय मंत्रालय में सॉफ्टवेयर खरीदा गया था, थंब इम्प्रेशन मशीन भी लगाई गई थी, जिसे बाद में तोड़ दिया गया था। अब एक बार फिर ई-अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी चल रही है। अब सरकार मंत्रालय में ई-अटेंडेंस सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके लिए जीएडी ने पूरी तैयारी कर ली है, जल्द ही इसे लागू किया जा सकता है।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • MP Ministry
  • Vallabh Bhawan
  • वल्लभ भवन
  • Vallabh Bhawan Bhopal
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस
  • E Attendance
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच