जिस जालपा माता मंदिर में बदमाशों ने की चोरी, उसी मंदिर में आकर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Sandeep Kumar | Jun 22, 2024, 10:51 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-22T101539.507.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-22T101539.507.jpg

एमपी के राजगढ़ में लगातार बढ़ रही चोरियों के बीच अनोखा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 3 चोरों को अरेस्ट किया है। पुलिस कस्टडी में आते ही चोरों का ह्रदय परिवर्तन हो गया और पुलिस से मां जालपा के मंदिर में ले जाने की बात कही।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जालपा माता मंदिर (Jalpa Mata Temple ) में चोरी करने के बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पर चोरों द्वारा चोरी करने के बाद मां जालपा से कान पकड़कर माफी मांगी गई।

दरअसल 5 दिन पहले राजगढ़ के प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान मंदिर की दानपेटी, लाउडस्पीकर और माइक सेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मंदिर समिति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा के निर्देश पर चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजगढ़ एसपी ने किया खुलासा

राजगढ़ एसपी ने जालपा माता मंदिर पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोटरसाइकिल, पंखे, डीवीआर, लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम सहित करीब 5 लाख रुपए बरामद किए। एसपी ने बताया कि अभी चार आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जल्दी ही फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं मामले का खुलासा करने के बाद जालपा माता मंदिर पर आरोपी बनवा, पहलवान और मुकेश ने हाथ जोड़कर मां जालपा से माफी भी मांगी।

जिले के 8 मदिरों में कर चुके हैं चोरी

राजगढ़ एसपी ने बताया कि शातिर चोर मंदिरों को टारगेट करते थे। जनवरी से अब तक राजगढ़ जिले में 7 से 8 मंदिरों में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया था। चोर करने से पहले सीसीटीवी कैमरे का भी ध्यान रखते थे। वे चोरी के दौरान डीवीआर भी चुरा कर ले जाते थे, ताकि उनकी पहचान ना हो सके।

एसपी ने बताया कि आरोपी पहले मंदिरों की रेकी करते थे। रेकी करने के बाद चोरी का स्थान चिन्हित करके रात में अपनी गैंग के साथ चोरी की घटना को अंजाम देते थे। ये सभी लोग चोरी के माल को आपस मे बांटकर अपने-अपने घरों में छिपाकर रख देते थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • अंतरराज्यीय चोर गिरोह
  • जालपा माता मंदिर
  • Jalpa Mata Temple
  • राजगढ़ के प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर
  • मां जालपा से कान पकड़कर माफी मांगी
  • चोरों ने मांगी माफी
  • जिले के 8 मदिरों में कर चुके हैं चोरी
  • चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच