एमपी में MBBS पढ़ना हुआ महंगा: मेडिकल फीस में 10% बढ़ोत्तरी, जानें नया स्ट्रकचर
Manya Jain | Aug 22, 2026, 18:06 IST
mp mbbs fee hike private colleges 2026
मध्यप्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजों की MBBS फीस में करीब 10% की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी कॉलेजों की फीस 1.14 लाख रुपए पर स्थिर है। एनआरआई कोटे की फीस अब 60 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
हालांकि राहत की बात यह है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एनआरआई कोटे से एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए भी फीस अब 60 लाख रुपए के पार पहुंच चुकी है।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय यानी डीएमई ने NEET UG 2026-27 काउंसलिंग से पहले मेडिकल और डेंटल कॉलेजों का नया शुल्क ढांचा जारी कर दिया है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि निजी कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत महंगी हो गई है।
वहीं निजी बीडीएस पाठ्यक्रम की फीस में भी करीब 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
सरकारी कॉलेजों में फीस जस की तस
किन-किन जगहों पर कितनी बढ़ी फीस
पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल की फीस 16.30 लाख रुपए से बढ़कर 17.86 लाख रुपए हो गई है, जबकि इंदौर के श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज की फीस 16.40 लाख रुपए से बढ़कर 17.91 लाख रुपए हो गई है। चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल में फीस 15.90 लाख रुपए से बढ़कर 17.23 लाख रुपए हो गई है। वहीं आरके मेडिकल कॉलेज भोपाल में सबसे कम, यानी 81 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है और यहां नई फीस 11.31 लाख रुपए तय की गई है।
किस कॉलेज में कितने प्रतिशत बढ़ी फीस
NRI कोटे की फीस भी बढ़ी
इंदौर के श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में एनआरआई कोटे की फीस बढ़कर 60 लाख 92 हजार 700 रुपए हो गई है। इसके बाद एलएन मेडिकल कॉलेज भोपाल में 53.99 लाख रुपए और पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल में 53.33 लाख रुपए फीस तय की गई है।
बीडीएस की फीस में भी हुआ बदलाव
वहीं निजी बीडीएस कॉलेजों में फीस 10 से 15 हजार रुपए तक बढ़ी है। पिछले साल जहां फीस करीब 1.85 लाख से 2.70 लाख रुपए थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 1.98 लाख से 2.85 लाख रुपए तक कर दिया गया है।
प्रदेश में इस बार MBBS की 5200 सीटें
इनमें 20 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 3000 सीटें और 14 निजी मेडिकल कॉलेजों की 2200 सीटें शामिल हैं। सीटों में यह बढ़ोतरी खरगोन, मंदसौर और रतलाम के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें और सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें बढ़ने से हुई है।
FAQ
- एमपी में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस कितनी बढ़ी है?
निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की फीस करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ी है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भोपाल के एलएन मेडिकल कॉलेज में हुई है, जहां फीस 16.50 लाख से बढ़कर 18.08 लाख रुपए हो गई है। - सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस में क्या बदलाव हुआ है?
सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अब भी 1.14 लाख रुपए सालाना ही है और पिछले तीन साल से यही शुल्क लागू है। - एनआरआई कोटे की फीस कितनी बढ़ी है?
एनआरआई कोटे की फीस अलग-अलग कॉलेजों में 33.43 लाख से 60.92 लाख रुपए तक पहुंच गई है। पिछले साल यह फीस करीब 30 से 55 लाख रुपए के बीच थी। सबसे ज्यादा फीस इंदौर के श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में है।
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला: MP में अनाथ बच्चों की परीक्षा फीस होगी माफ
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना पर खर्च शिक्षा बजट के 42 फीसदी के बराबर पहुंचा
घर के साथ जमीन जायदाद की मालकिन भी बनीं महिलाएं, 51 फीसदी बढ़ी रजिस्ट्री
कोई फीस नहीं, कोई टेस्ट नहीं: BEML में निकली 1346 पदों पर बंपर भर्ती, करें आवेदन
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava