MP में हर 100 में 14 लोग मानसिक बीमारी के शिकार, CAG रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Sandeep Kumar | Jul 26, 2026, 18:06 IST
Share
मानसिक बीमारी के शिकार
मानसिक बीमारी के शिकार

मध्य प्रदेश की मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर कैग की रिपोर्ट सामने आई है। राज्य में हर 100 में से करीब 14 लोग मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। यह राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • CAG ने MP मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की।
  • राज्य में 100 में करीब 14 लोग प्रभावित हैं।
  • मानसिक बीमारी का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
  • अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की कमी मिली।
  • मानसिक स्वास्थ्य विभाग में 67% पद खाली हैं।

राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मरीज

कैग के अखिल भारतीय परफॉर्मेंस ऑडिट के मुताबिक मध्य प्रदेश की कुल आबादी का 13.9% हिस्सा मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। देश का राष्ट्रीय औसत 10.7% है। इसका मतलब है कि राज्य में हर 100 में से लगभग 14 लोग मानसिक समस्याओं से ग्रस्त हैं।

यह आंकड़ा एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा करता है। इतनी बड़ी संख्या के बावजूद इलाज का ढांचा बेहद कमजोर पाया गया।

दवाओं और उपकरणों की भारी कमी

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में एक से 36 महीने तक दवाएं गायब रहीं। पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 47% से 100% तक उपकरणों की भारी कमी पाई गई। मेंटल हेल्थकेयर एक्ट, 2017 (Mental Healthcare Act, 2017) के तहत मुफ्त दवाएं देने का प्रावधान है।

राज्य की ड्रग पॉलिसी में बफर स्टॉक रखना भी अनिवार्य है। इसके बावजूद मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। नियम कागजों पर हैं, लेकिन जमीन पर हालात बेहद खराब हैं।

स्टाफ की कमी, रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं

विभिन्न संस्थानों में 13% से 67% तक पद रिक्त पाए गए। 2021 से 2024 के बीच राज्य के दोनों सरकारी मानसिक अस्पतालों में एक भी रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं था। इस वजह से मनोचिकित्सकों को खुद ही एक्स-रे और अन्य जांच रिपोर्ट देखनी पड़ीं। यह स्थिति मरीजों के सही इलाज पर सीधा असर डालती है। विशेषज्ञों की कमी से पूरा सिस्टम दबाव में काम कर रहा है।

बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव

अस्पतालों में पीने के साफ पानी, अलग वार्ड और पर्याप्त बिस्तरों की भी कमी पाई गई। साफ-सुथरे शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। स्थिति इतनी खराब है कि निरीक्षण किए गए किसी भी केंद्र में नाबालिगों के लिए अलग व्यवस्था नहीं थी। यह लापरवाही मानसिक स्वास्थ्य कानून के प्रावधानों के सीधे खिलाफ है। मरीजों की गरिमा और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

निगरानी तंत्र की भी नाकामी

कैग रिपोर्ट में स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी के कामकाज पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। इस अथॉरिटी के गठन में ढाई साल से ज्यादा की देरी हुई। विशेषज्ञों की कमी के चलते यह जुलाई 2025 तक केवल आंशिक रूप से ही काम कर पाई। राज्य के 163 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में से सिर्फ 82 ही रजिस्टर्ड हैं। बाकी 81 संस्थान बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे हैं। यह नियमों की खुलेआम अनदेखी दिखाता है।

भोजन के बजट पर भी सवाल

इंदौर और ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के खाने पर रोजाना मात्र 48 और 65 रुपए ही खर्च किए जा रहे हैं। यह राशि मानवाधिकार आयोग की सिफारिशों से काफी कम है। यह आंकड़ा मरीजों की बुनियादी देखभाल पर सीधा सवाल खड़ा करता है। कैग की यह पूरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश की मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की तत्काल जरूरत की ओर इशारा करती है।

ये भी पढ़ें...

एमपी के 8 हजार 842 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र ही गायब, कैग रिपोर्ट में खुलासा

AICTE रिपोर्ट: देशभर में बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज, एमपी में 8 पर असर

नीट मेरिट से ही होंगे MBBS के एडमिशन, अब एमपी में घटेगी मेडिकल की फीस

जस्टिस उज्ज्वल भुइयां बोले-गंगा नदी पर चिकन बिरयानी खाने से कोई कानून नहीं रोकता

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मानसिक स्वास्थ्य
  • ग्वालियर
  • CAG
  • मानवाधिकार आयोग
  • अखिल भारतीय
  • कैग रिपोर्ट
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट

By Jageshwar Prasad

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत

By Kaushiki

MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत