मध्यावधि 2026 - thesootr Survey : हमने समझी 3.90 करोड़ लोगों की नब्ज

Amresh Kushwaha | Jun 14, 2026, 09:57 IST
Share
मध्यावधि 2026 thesootr Survey
मध्यावधि 2026 thesootr Survey

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार के ढाई साल पूरे होने पर thesootr का मध्यावधि 2026 सर्वे आज यानी 15 जून को सामने आएगा। इसमें 3.90 करोड़ लोगों की नब्ज टटोली गई है।

13 जून 2026 को मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार का आधा सफर पूरा हो गया। ढाई साल बीत गए। अब उल्टी गिनती शुरू है। और ठीक इसी दौरान thesootr लेकर आ रहा है एक ऐसा सर्वे, जो न किसी दल के लिए है, ना ही किसी नेता के लिए। यह सर्वे है उस आम नागरिक के लिए, जो वोटर से आगे बढ़कर जागरूक नागरिक बनना चाहता है।

सबसे बड़ा और सबसे निष्पक्ष सर्वे

thesootr का मध्यावधि 2026 सर्वे किसी कमरे में बैठकर बनाए गए अनुमानों पर नहीं टिका। इसके पीछे हैं ठोस आंकड़े। बेहद निष्पक्ष तरीके से… दरअसल, पूरा सर्वे एमपी के मन की सच्ची बात करता है।

सर्वे के बड़े आंकड़े अविश्वसनीय लेकिन 100 फीसदी खरे हैं…

एमपी में तीन करोड़ 90 लाख बार यह सर्वे ऑनलाइन माध्यमों से लोगों के मोबाइलों पर पहुंचाया गया। दो करोड़ 12 लाख 41 हजार 500 लोगों तक इसकी सीधी रीच रही। यानी इन लोगों ने इसे कम से कम एक बार जरूर देखा।

इस लिहाज से यह मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन जनमत संग्रह है।

हम पहुंचे हर जिले तक, हर विधानसभा तक

इस सर्वे की सबसे बड़ी ताकत है इसकी demographic सच्चाई। इसके लिए हम हर विधानसभा तक पहुंचे। इस सर्वे ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं, 51 जिलों और 10 संभागों को कवर किया है। बिना शोर किए उन लोगों के मन की बात जानी, जो वे 2028 में अपनी सरकार चुनेंगे।

तो पहली बार हर जिला देखेगा अपना आइना आज यानी 15 जून को पहली बार हर नागरिक जान सकेगा उसके अपने जिले का मूड क्या है उसके विधायक को जनता पास करती है या फेल मोहन यादव सरकार के बारे में उसके इलाके की राय क्या है कांग्रेस जनता को active दिखती है या नहीं

सिर्फ तीन सवाल- जिनके जवाब सबको हिला देंगे

thesootr ने प्रदेश की जनता से सिर्फ तीन सवाल पूछे-

  1. क्या आप अपने विधायक से संतुष्ट हैं?
  2. BJP और डॉ. मोहन यादव की सरकार से संतुष्ट हैं या नहीं?
  3. क्या कांग्रेस प्रदेश में activeदिखती है?

तीन सवाल। सीधे। बेलाग… और जवाब - चौंकाने वाले हैं।

यह सर्वे क्यों अलग है?

क्योंकि यह पूरी तरह ऑनलाइन है। किसी दल, किसी नेता, किसी एजेंसी का दबाव नहीं। क्योंकि thesootr का एक ही इरादा है- लोग वोटर नहीं, नागरिक बनें।

मजबूत लोकतंत्र के लिए नागरिक होने का अहसास हमेशा कायम रहे। तो बने रहिए thesootr के साथ सोमवार, 15 जून 2026 को सरकार के आधे सफर पर एमपी बताएगा अपना मूड…

ये खबरें भी पढ़िए...

ये हैं मोहन की टीम के 9 ताकतवर चेहरे: सत्ता, संगठन और रणनीति की धुरी हैं ये किरदार

द सूत्र मध्यावधि 2026: मोहन और विष्णु के आधे सफर पर द सूत्र के सर्वे में हिस्सा लेकर दें आपकी राय

सीएम मोहन यादव बोले- मैं ऑब्जर्व कर रहा हूं, ज्यादातर कलेक्टर्स चुप रहते हैं

सीएम मोहन यादव बोले- पाकिस्तान नेटवर्क को पुलिस जड़ से करेगी खत्म

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन यादव सरकार
  • मध्यावधि चुनाव के नतीजे
  • मध्यावधि 2026
  • द सूत्र मध्यावधि 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच