सीएम मोहन यादव बोले- मैं ऑब्जर्व कर रहा हूं, ज्यादातर कलेक्टर्स चुप रहते हैं

Sandeep Kumar | Jun 13, 2026, 20:30 IST
Share
सीएम मोहन यादव बोले मैं ऑब्जर्व कर रहा हूं
सीएम मोहन यादव बोले मैं ऑब्जर्व कर रहा हूं

सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में कहा कि वे कलेक्टरों के कामकाज को ऑब्जर्व कर रहे हैं। जुलाई में कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें रैंकिंग तय होगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
  • बैठक में समान नागरिक संहिता पर चर्चा हुई।
  • कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।
  • जुलाई में कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।
  • जिलों की रैंकिंग और प्रदर्शन आंका जाएगा।

CM ने की कलेक्टरों की मॉनिटरिंग की बात

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने वीसी बैठक के दौरान साफ कहा कि वे कलेक्टरों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। उनका कहना था कि वे देख रहे हैं कि बैठकों में कौन-कौन कलेक्टर बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर कलेक्टर बैठकों में शांत ही रहते हैं।

यह बात उन्होंने सीएम हाउस से हुई वीसी बैठक में कही। इस बैठक का मुख्य एजेंडा समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लागू करने की तैयारी थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री खुद जरूरी बातें नोट करते रहे।

कौन से कलेक्टर रहते हैं एक्टिव

मुख्यमंत्री ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कुछ कलेक्टर हमेशा एक्टिव रहते हैं। इनमें इंदौर, जबलपुर, सीधी, गुना, डिंडोरी और खंडवा के कलेक्टर शामिल हैं। ये अधिकारी चर्चा और सवाल-जवाब में हिस्सा लेते हैं। लेकिन बाकी अधिकांश कलेक्टर चुप्पी साधे रहते हैं। इसी वजह से मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

UCC पर 36 जिलों में हो गई बैठक

बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 55 में से 36 जिलों में यूसीसी को लेकर बैठकें हो चुकी हैं। बाकी जिलों में भी यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे।

CM ने बताया कि इसके लिए एक खास लिंक जारी किया गया है। इस लिंक पर 12 सवाल दिए गए हैं। आम नागरिक और सरकारी कर्मचारी दोनों इन सवालों के जवाब दे सकते हैं। इस तरह लोग समान नागरिक संहिता को लेकर अपने सुझाव भी सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

जुलाई में होगी कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस

बैठक में यह भी बताया गया कि जुलाई में कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस होगी। इसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस भोपाल में आयोजित होगी। इस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों और एसपी के कामकाज की समीक्षा होगी। सरकार की प्राथमिकता वाले कामों की प्रगति भी देखी जाएगी।

इसके आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की जाएगी। कानून-व्यवस्था की स्थिति भी इस बैठक का प्रमुख विषय रहेगी। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी भोपाल में एक बड़ी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस हुई थी। इसमें कलेक्टर, संभागायुक्त, आईजी और एसपी शामिल हुए थे। उस बैठक के निर्देशों की समीक्षा मुख्य सचिव हर महीने करते हैं।

मानसून और नीट परीक्षा पर भी निर्देश

बैठक में मानसून की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि शहरी इलाकों में नालों की सफाई जल्द कराई जाए। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा पर भी चर्चा हुई। CM ने कहा कि नीट परीक्षा की व्यवस्थाएं यूपीएससी परीक्षा से भी ज्यादा सतर्कता से की जानी चाहिए। उन्होंने सभी कलेक्टरों को इस पर विशेष ध्यान देने को कहा।

ये भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव बोले- पाकिस्तान नेटवर्क को पुलिस जड़ से करेगी खत्म

आज पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव, UCC पर भी करेंगे चर्चा

इंदौर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में पूर्व विधायक बोले- नोटिस देने से पहले ही शेंडगे को क्यों हटाया

सीएम मोहन यादव बोले MP में जल्द लागू होगा UCC, जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी छूट

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • UCC
  • यूपीएससी
  • मुख्यमंत्री सचिवालय
  • अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि