आज पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव, UCC पर भी करेंगे चर्चा
Kaushiki | Jun 13, 2026, 09:44 IST
cm mohan yadav schedule ucc meeting
सीएम मोहन यादव आज पुलिस मुख्यालय में बैठक करेंगे। इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे सभागार जाएंगे। दोपहर में यूसीसी पर वीसी से जनता से सुझाव लेंगे। जानें पूरा शेड्यूल
सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (13 जून) कई अहम बैठकों में शामिल होंगे। इन बैठकों में वे सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से लेकर यूसीसी तक, कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय भोपाल पहुंचेंगे। वे यहां एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद दोपहर 12 बजे सीएम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 2:15 बजे सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। ये बैठक यूसीसी से जुड़ी होगी। यूसीसी पर मिले सुझावों को समिति आगे अपनी रिपोर्ट में शामिल कर सकती है। इसका मकसद नागरिकों से सुझाव लेना है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार पहले से ही यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। यह समिति अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से बातचीत कर रही है।
सरकार ने यूसीसी पर सुझाव लेने के लिए एक अलग वेबसाइट भी शुरू की है। इस पर आम लोग, सामाजिक संगठन और कानून के जानकार अपनी राय दे सकते हैं। सीएम पहले भी लोगों से इस पर सुझाव साझा करने की अपील कर चुके हैं। सीएम का कहना है कि तलाक, पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक-धार्मिक मामलों में अलग-अलग नियमों की जरूरत नहीं है। समिति की रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार आगे का फैसला लेगी। आज की वीसी बैठक भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव बोले MP में जल्द लागू होगा UCC, जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी छूट
सीएम डॉ. मोहन यादव की इंदौर में कही बात हुई सही साबित- तीसरी सीट जाएगी कहां
प्रमोशन में आरक्षण: SC ने कहा 90 दिन में फैसला, एमपी में 116 दिन से इंतजार
एमपी भर्ती नियमों में फेरबदल: 6 जिलों के लिए जारी हुआ नया आरक्षण रोस्टर
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
यूसीसी पर वीसी से चर्चा
यूसीसी पर अब तक क्या हुआ
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव बोले MP में जल्द लागू होगा UCC, जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी छूट
सीएम डॉ. मोहन यादव की इंदौर में कही बात हुई सही साबित- तीसरी सीट जाएगी कहां
प्रमोशन में आरक्षण: SC ने कहा 90 दिन में फैसला, एमपी में 116 दिन से इंतजार
एमपी भर्ती नियमों में फेरबदल: 6 जिलों के लिए जारी हुआ नया आरक्षण रोस्टर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari