मैं 20 साल से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ रिश्ते में हूं, महिला ने वीडियो जारी कर किया दावा, बोली- अब उनके घर जाऊंगी
Aman Vaishnav | Oct 29, 2026, 13:55 IST
मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान पर महिला ने लगाए 20 साल पुराने रिश्ते के आरोप, सांसद पत्नी पर भी साधा निशाना
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला के दावों से नया विवाद खड़ा हो गया है। महिला ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि वह पिछले 20 साल से मंत्री के साथ रिश्ते में हैं। महिला ने खुद को रश्मि नागर सिंह चौहान बताया है। उन्होंने मंत्री की पत्नी और भाजपा सांसद अनिता चौहान पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया है।
रश्मि का कहना है कि वह 30 अक्टूबर को मंत्री के घर जाएंगी। अगर वहां उनके साथ कुछ गलत होता है, तो इसकी जिम्मेदारी सांसद अनिता चौहान और उनके परिवार की होगी। साथ ही महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। दूसरी ओर मंत्री ने महिला के आरोपों को खारिज किया है।
सोशल मीडिया पर सामने आए Video Statement में रश्मि ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह 18 साल की थीं, तभी से नागर सिंह चौहान के साथ रिश्ते में हैं। इस रिश्ते को अब करीब 20 साल हो चुके हैं।
रश्मि के मुताबिक मंत्री ने उनसे जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल गुजार दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के दबाव में बयान नहीं दे रही हैं। उन्होंने पूरे होश में और अपनी मर्जी से वीडियो जारी किया है।
रश्मि का कहना है कि इतने सालों तक वह मंत्री (Nagar Singh Chauhan) के आधिकारिक आवास पर नहीं रहीं। उनके मुताबिक वह अलग घर में रहती थीं। उन्होंने दावा किया कि मंत्री ने उनसे जैसा कहा वह उसी तरह रहती थीं। उन्होंने रिश्ते को लेकर मंत्री पर भरोसा किया और लंबे समय तक साथ निभाया। हालांकि, महिला के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रश्मि ने मंत्री की पत्नी और भाजपा सांसद अनिता चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि अनिता चौहान ने उन्हें और उनके बेटे को गलत मैसेज भेजे थे। इन संदेशों के कारण उनका बेटा काफी परेशान हो गया था।
रश्मि के मुताबिक परेशानी इतनी बढ़ गई कि उनका बेटा परीक्षा देने तक नहीं गया। हालांकि महिला ने वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके बेटे के पिता कौन हैं।
रश्मि ने बताया कि उन्होंने सांसद अनिता चौहान को मैसेज भेजकर अपनी बात समझाने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि उन्होंने अनिता चौहान से कहा था कि वह बड़े पद पर हैं, लेकिन सबसे पहले एक मां और पत्नी हैं। इसलिए उन्हें उनकी बात भी सुननी चाहिए। रश्मि का आरोप है कि इसके जवाब में उन्हें गलत संदेश मिले। उन्होंने यह भी दावा किया कि सांसद ने भविष्य में आमना-सामना नहीं करने की बात कही थी।
वीडियो में रश्मि ने मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़ी एक और बात कही है। उनका दावा है कि सांसद अनिता चौहान के व्यवहार से मंत्री भी मानसिक रूप से परेशान रहते थे। रश्मि के मुताबिक मंत्री उनसे कहते थे कि रश्मि, मैं बहुत परेशान हो गया हूं। किसी दिन मुझे पैरालिसिस हो जाएगा। हालांकि यह पूरी बात महिला का दावा है। मंत्री की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
रश्मि ने वीडियो में कहा है कि वह शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मंत्री नागर सिंह चौहान के घर जाएंगी। उन्होंने आशंका जताई कि वहां उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। रश्मि ने कहा कि अगर उनके साथ कुछ गलत होता है, तो इसकी जिम्मेदारी सांसद अनिता चौहान और उनके परिवार की होगी।
महिला के इस बयान के बाद अब उनके अगले कदम पर नजर रहेगी।
पूरे मामले को लेकर द सूत्र ने मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान (Cabinet Minister Nagar Singh Chauhan) से बात की। उन्होंने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मंत्री ने कहा कि इस मामले में कोई दम नहीं है। उन्होंने इसे पारिवारिक मामला बताया। साथ ही नागर सिंह चौहान ने कहा कि महिला ने उनकी पत्नी को जो मैसेज भेजे थे, वे उनके पास भी मौजूद हैं।
महिला का दावा- 18 साल की उम्र से मंत्री के साथ रिश्ता
रश्मि के मुताबिक मंत्री ने उनसे जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल गुजार दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के दबाव में बयान नहीं दे रही हैं। उन्होंने पूरे होश में और अपनी मर्जी से वीडियो जारी किया है।
मंत्री के कहने पर अलग घर में रहने का दावा
सांसद पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
रश्मि के मुताबिक परेशानी इतनी बढ़ गई कि उनका बेटा परीक्षा देने तक नहीं गया। हालांकि महिला ने वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके बेटे के पिता कौन हैं।
महिला बोली- सांसद से बात करने की कोशिश की थी
महिला का दावा- मंत्री कहते थे, मुझे पैरालिसिस हो जाएगा
30 अक्टूबर को मंत्री के घर जाने की चेतावनी
महिला के इस बयान के बाद अब उनके अगले कदम पर नजर रहेगी।
मंत्री ने आरोपों को नकारा
भोपाल-इंदौर मेट्रो में 30 सेकंड में मिलेगा टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, 30 अक्टूबर से शुरु होगी नई सुविधा
By Manya Jain
डॉक्टरों की कुर्सी पर गैर-चिकित्सकीय अफसरों की तैनाती पर हाईकोर्ट में घमासान, शासन ने माना- सेटअप में पद ही नहीं
By VINAY VERMA
झारखंड से गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेता संदीप अग्रवाल ने ऐसे लगाया 300 करोड़ का चूना, दो भाई पहले ही जा चुके हैं जेल
By Harrison Masih
मध्यप्रदेश जल निगम में 183 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का खेल, बैंक ने चेताया फिर भी फर्म को मिले 500 करोड़ के काम
By Aman Vaishnav
सुशासन में लगा घूसखोरी का कीड़ा, काम के बदले घूस मांगने में राजस्व, स्कूल शिक्षा और गृह मंत्रालय आगे
By Arun Tiwari
इंदौर में स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवाल को लेकर बवाल, सैकड़ों जेन अल्फा छात्रों ने लात मारकर तोड़ी दीवार
By Sanjay Gupta
एमपी के पूर्व आईएएस रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था फरार, जानें क्या है पूरा मामला
By Aman Vaishnav