मोहन कैबिनेट ने खोला राहत का पिटारा, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा इनाम, फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी
Sourabh Bhatnagar | Jul 08, 2026, 14:23 IST
mp mohan cabinet decisions 8 july 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 8 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। छात्राओं के लिए चल रही फ्री स्कूटी योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट ने 8 जुलाई को कई बड़े फैसले लिए हैं।
- फ्री स्कूटी योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ाया गया है।
- सेंट्रल पूल से बचे अनाज को अब ई-ऑक्शन से बेचा जाएगा।
- गुजरात सरकार को जल समझौते के लिए 217 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
- शिवपुरी में अडानी एयरोस्पेस यूनिट से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
a6e374b5-524
फ्री स्कूटी योजना को मिली नई उम्र
12वीं में फर्स्ट आने वाले स्टूडेंट्स को पेट्रोल स्कूटी के लिए 90 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ई-स्कूटी लेने वालों को 1 लाख 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। सरकार हर साल इस योजना पर 495 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अब तक करीब 23 हजार छात्रों को इस योजना का फायदा मिल चुका है।
नमो हरे योजना को हरी झंडी, डॉक्टरों की होगी सीधी भर्ती
e2751bf0-aff
शिवपुरी में मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार
हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम
848e8fe0-07b
बचे अनाज का अब होगा सही इस्तेमाल
स्वामित्व योजना में भी बड़ी राहत
गुजरात को मिलेंगे 217 करोड़ रुपए
800 करोड़ से डेटा सेंटर होगा अपग्रेड
इस प्रोजेक्ट के तहत डेटा सेंटर को नई तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसमें 630 करोड़ रुपए मशीनों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे, जबकि 170 करोड़ रुपए संचालन और रखरखाव पर लगाए जाएंगे।
सरकार का कहना है कि इस बदलाव के बाद लोगों को सरकारी ऑनलाइन सेवाएं ज्यादा तेज, सुरक्षित और बिना रुकावट के मिल सकेंगी। यानी प्रमाण पत्र, योजनाओं और दूसरी डिजिटल सुविधाओं के लिए सिस्टम पहले से बेहतर काम करेगा।
कैबिनेट ने 75 करोड़ रुपए के एकल नागरिक डेटाबेस प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। इसके लागू होने के बाद लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लिए बार-बार अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।
एक ही जगह पर नागरिकों की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे पात्र लोगों की पहचान आसानी से हो सकेगी और सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए उनके खाते में पहुंचाया जा सकेगा।
केन-बेतवा डूब प्रभावितों को मिलेगा ढाई गुना ज्यादा मुआवजा
अब प्रभावित परिवारों को 5 लाख रुपए की जगह 12.50 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा। यानी पहले की तुलना में ढाई गुना ज्यादा राशि दी जाएगी।
इस फैसले के लिए सरकार ने 202.50 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मंजूर की है। यह राशि उन परिवारों को दी जाएगी, जिनकी जमीन या घर इन सिंचाई परियोजनाओं के कारण प्रभावित हुए हैं।
सरकार का कहना है कि इस कदम से विस्थापित होने वाले परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें नई जगह बसने में सहूलियत होगी।
शहरों की हवा बदलेगी: 65 जगह बनेंगे अर्बन फॉरेस्ट
योजना के तहत साल 2031 तक करीब 1911.62 हेक्टेयर जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। योजना पर हर साल करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इस काम में वन विभाग और उद्यानिकी विभाग भी सहयोग करेंगे। सरकार का लक्ष्य शहरों में हरियाली बढ़ाने के साथ कार्बन स्टॉक बढ़ाना और पर्यावरण को बेहतर बनाना है।
किसे कितना मिलेगा बजट?
- भोपाल समेत 5 महानगरों को 5-5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
- 11 नगर निगमों को 1.20-1.20 करोड़ रुपए मिलेंगे।
- 98 नगर परिषदों को 10-10 लाख रुपए का बजट मिलेगा।
ज्ञान भारतम् योजना में मध्यप्रदेश अव्वल
कुल मिलाकर मोहन कैबिनेट की इस बैठक में शिक्षा, कृषि, रोजगार, खेल और जल प्रबंधन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों का सीधा असर प्रदेश के लाखों छात्रों, किसानों और युवाओं पर पड़ेगा।
FAQ
- सवाल 1: मध्यप्रदेश में फ्री स्कूटी योजना कितने साल के लिए बढ़ाई गई है?
जवाब: कैबिनेट ने फ्री स्कूटी योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। इसमें 12वीं में फर्स्ट आने वाले स्टूडेंट्स को पेट्रोल स्कूटी के लिए 90 हजार और ई-स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए मिलेंगे। - सवाल 2: मध्यप्रदेश में सेंट्रल पूल से बचे अनाज का क्या होगा?
जवाब: सेंट्रल पूल से बचे हुए गेहूं, धान, ज्वार और बाजरा को अब ई-ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा। इसके लिए एक राज्य स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी जो मात्रा और रेट तय करेगी। - सवाल 3: गुजरात को जल समझौते के लिए मध्यप्रदेश कितनी राशि देगा?
जवाब: मध्यप्रदेश सरकार सरदार सरोवार जल समझौते के तहत गुजरात सरकार को 217 करोड़ रुपए देगी। पहले गुजरात का हिस्सा 50 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
उज्जैन में बनेगा स्थाई सिंहस्थ कार्यालय, आज मोहन कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी
एमपी पुलिस की सुस्ती पर सीएम मोहन सख्त, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिकायत
नया जेट खरीद रही मोहन सरकार, सीएम यादव सहित कई वीआईपी करेंगे सफर
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari