मोहन कैबिनेट की बैठक आज, दो हजार करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट सहित कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Amresh Kushwaha | Apr 22, 2026, 08:30 IST
Share
mp mohan cabinet medical college shelter home
mp mohan cabinet medical college shelter home

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। बैठक में खासतौर पर प्रदेश के विकास से जुड़ी योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जा सकती है।

News In Short

  • मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए शेल्टर होम बनेंगे।
  • प्रदेश में अभी 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं।
  • नौ नए निर्माणाधीन कॉलेजों में भी यह सुविधा 2028 तक दी जाएगी।
  • अगले 5 साल में कैथ लैब और ऑर्गन ट्रांसप्लांट सुविधाओं पर दो हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • आज यानी 22 अप्रैल की कैबिनेट बैठक में इन सभी प्रस्तावों को रखा जा सकता है।

News In Detail

तीमारदारों को मिलेगी छत

मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब मरीजों के परिजनों को ठहरने की जगह मिलेगी। राज्य सरकार इन कॉलेजों में शेल्टर होम बनाने की योजना लाई है। आज यानी 22 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव रखा जा सकता है। इसके तहत तीमारदारों को रहने की जगह और बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। कैबिनेट बैठक में खासतौर पर महिला आरक्षण बिल को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

20 कॉलेज, बड़ी जरूरत

एमपी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश में 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। इन कॉलेजों में ग्रामीण इलाकों और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। जिला अस्पतालों से रेफर होने वाले गंभीर मरीज भी यहीं भर्ती होते हैं। ऐसे में परिजनों को ठहरने में बहुत परेशानी होती है। कई बार मरीज के साथ आए लोग रात को बाहर या खुले में गुजारने को मजबूर होते हैं।

9 नए कॉलेजों में भी सुविधा

प्रस्ताव के मुताबिक, वर्तमान मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ निर्माणाधीन नौ नए कॉलेजों में भी यह सुविधा विकसित की जाएगी। ये नए कॉलेज 2028 तक शुरू होने हैं। यानी आने वाले समय में राज्य के कुल 29 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों को ठहरने की व्यवस्था होगी।

2 हजार करोड़ का निवेश

सिर्फ शेल्टर होम ही नहीं, सरकार की बड़ी स्वास्थ्य योजनाएं भी इसी कैबिनेट बैठक में आ सकती हैं। अगले पांच साल में सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब (Catheterization Laboratory) और ऑर्गन ट्रांसप्लांट (Organ Transplant) जैसी सुविधाओं के विकास पर करीब दो हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है।

मंडला को मिल सकती है सौगात

कैबिनेट बैठक में मंडला में नए मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिलने की भी उम्मीद है। साथ ही राजा हृदय शाह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को भी प्रशासकीय मंजूरी मिल सकती है। इंदौर से जुड़ी एक नई सिंचाई परियोजना भी इसी बैठक में रखी जा सकती है।

सीएम केयर योजना जारी रखने का प्रस्ताव

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में सीएम केयर योजना-2026 को जारी रखने की मंजूरी भी मिल सकती है। इस योजना के तहत कैंसर (Cancer) और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी (Super Speciality) सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकती है।

परिजनों की राहत बनेगी नीति

अभी तक जिन परिवारों के मरीज लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहते थे, उनके लिए रुकना मुश्किल होता था। खाने, सोने और शौचालय जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं। शेल्टर होम इस समस्या का सीधा हल है। यह पहल सरकारी अस्पतालों की छवि को भी बदलेगी।

MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, किसानों और जल अभियान पर फोकस

मोहन कैबिनेट ने कर्मचारियों और किसानों को दी सौगात, युवाओं के लिए शुरु की नई योजना



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन कैबिनेट
  • मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक
  • मेडिकल कॉलेज
  • कैबिनेट बैठक
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज