मोहन कैबिनेट ने कर्मचारियों और किसानों को दी सौगात, युवाओं के लिए शुरु की नई योजना
Amresh Kushwaha | Mar 10, 2026, 13:02 IST
mp mohan cabinet decisions
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 10 मार्च को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में विकास संबंधी कई योजनाओं पर अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से सरकारी कर्मचारी और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
Mohan Cabinet: कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने दी है। मंत्री कश्यप ने बताया कि अगले पांच साल तक सात विभागों की कई योजनाओं को जारी रखने का फैसला लिया गया है। इसके लिए करीब 33 हजार 240 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बैठक में कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ते की औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने इसका ऐलान कुछ समय पहले ही कर दिया था।
मंत्री कश्यप ने बताया कि कैबिनेट में अगले पांच साल तक सात विभागों की कई योजनाओं को जारी रखने का फैसला लिया गया है। इसके लिए करीब 33 हजार 240 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इन विभागों में ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, आर्थिक सांख्यिकी विभाग, जनजाति कार्य विभाग जैसे अन्य विभाग शामिल हैं। मंत्री कश्यप ने बताया कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम शुरू करने का फैसला लिया है। यह योजना अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के जरिए संचालित की जाएगी। हर ब्लॉक में 15 युवाओं को इंटर्न के रूप में जोड़ा जाएगा।
यह इंटर्न सरकार की योजनाओं के जमीनी प्रभाव और समस्याओं की जानकारी जुटाएंगे। प्रदेश में 4165 युवा इंटर्न के रूप में काम करेंगे। इनको हर माह 10 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा।
मंत्री कश्यप ने बताया कि गेहूं उपार्जन में केंद्र ने 2585 रुपए का समर्थन मूल्य तय किया है। इस बार मध्यप्रदेश सरकार ने इसमें पहली बार 40 रुपए का बोनस जोड़ा है। अब गेहूं 2625 रुपए में खरीदी जाएगी। इसे क्रमशः 2700 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उड़द की फसल पर 600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने का फैसला लिया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्वामित्व योजना में 46 लाख परिवारों को चिन्हित किया गया है। इन परिवारों के पास खुद के स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं। इनकी पहचान के बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ कर दी जाएगी। इससे राज्य सरकार पर तीन हजार करोड़ का आर्थिक भार पड़ेगा।
मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
उड़द पर बोनस, सरसों पर भावांतर सहित किसानों के लिए करोड़ों की राशि मंजूर
खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
मोहन कैबिनेट बैठक: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट
3% महंगाई भत्ते की औपचारिक मंजूरी
सात विभागों की योजना की समय सीमा बढ़ी
यंग इंटर्नशिप योजना को मिली मंजूरी
यह इंटर्न सरकार की योजनाओं के जमीनी प्रभाव और समस्याओं की जानकारी जुटाएंगे। प्रदेश में 4165 युवा इंटर्न के रूप में काम करेंगे। इनको हर माह 10 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा।
गेहूं उपार्जन में 40 रुपए का बोनस बढ़ा
स्वामित्व योजना में रजिस्टर शुल्क माफ
MP News : मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...
उड़द पर बोनस, सरसों पर भावांतर सहित किसानों के लिए करोड़ों की राशि मंजूर
खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
मोहन कैबिनेट बैठक: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman