मोहन कैबिनेट : उड़द पर बोनस, सरसों पर भावांतर सहित किसानों के लिए करोड़ों की राशि मंजूर

Amresh Kushwaha | Feb 24, 2026, 13:24 IST
Share
mohan cabinet farmer bonus urad mustard bhavantar  scheme
mohan cabinet farmer bonus urad mustard bhavantar scheme

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों के लिए 10 हजार 520 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें उड़द पर बोनस और सरसों पर भावांतर राशि शामिल है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने अन्नदाताओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा में वंदे मातरम् गायन के साथ अहम कैबिनेट बैठक शुरू हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई बड़े फैसले लिए गए।

बैठक का मुख्य फोकस किसानों पर था। किसानों के लिए बोनस और भावांतर राशि मंजूर की गई। इसके अलावा, कई कृषि योजनाओं को अगले पांच सालों तक बढ़ाया गया है।

उड़द और सरसों उत्पादकों की चांदी

सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए गए फैसले की जानकारी विधानसभा में दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मोल दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट ने उड़द के उपार्जन पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का प्रस्ताव मंजूर किया है।

इसके साथ ही, सरसों उत्पादकों के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की जाएगी। राज्य में सरसों उत्पादन में 28 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। इसे देखते हुए, 71 लाख टन उत्पादन के आधार पर भुगतान व्यवस्था की गई है।

अगले पांच साल तक जारी रहेंगी पांच बड़ी योजनाएं

किसानों के दीर्घकालिक लाभ को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने पांच प्रमुख कृषि योजनाओं को 2031 तक जारी रखने का फैसला किया है। इन योजनाओं के संचालन के लिए अगले पांच सालों में 10 हजार 520 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। ये योजनाएं एक अप्रैल 2026 से शुरू होकर 2031 तक किसानों को मदद करेंगी।

आधुनिक सिंचाई और पोषण पर होगा जोर

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए दो हजार 400 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इससे किसानों को स्प्रिंकलर और ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक सिंचाई सुविधाओं के लिए अनुदान मिलेगा।

इसके साथ ही, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत तीन हजार 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य धान, गेहूं, दलहन और मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाना है। साथ ही, मिट्टी की उर्वरता को भी सुधारने की योजना है।

8ec3736a-975
8ec3736a-975

प्राकृतिक खेती और तिलहन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यावरण और सेहत को ध्यान में रखते हुए नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के लिए एक हजार 10 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। यह योजना प्रदेश को रसायन मुक्त खेती की ओर ले जाएगी।

इसके अलावा, खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन - ऑयल सीड योजना में एक हजार 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे तिलहन उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

किसानों के मुद्दों पर होगा विशेष सत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल फंड दिया, बल्कि किसानों की समस्याओं पर विचार करने के लिए एक विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव रखा है। इस सत्र में वर्तमान योजनाओं की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट में न्यू पेंशन योजना 2026 को मंजूरी

भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट

खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर

बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन सरकार
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट बैठक
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच