सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आज मिल जाएगा वेतन

Ravi Singh | Oct 27, 2024, 21:54 IST
Share
Mohan Yadav
Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर को देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इसके लिए विभागों द्वारा वेतन बिल राजकोष में जमा करा दिया गया है।

दिवाली के शुभअवसर पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर (सोमवार) से देने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभागों की ओर से वेतन बिल राजकोष में जमा करा दिए गए हैं। संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह अग्रिम वेतन दिया जाएगा।

आज से नारियल पानी भी बेचेगा सांची, कीमत भी सिर्फ इतनी सी

सात लाख से अधिक कर्मचारियों का आएगा वेतन

प्रदेश में सात लाख से ज्यादा नियमित अधिकारी-कर्मचारी हैं। सभी को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिलता है। 31 अक्टूबर को दिवाली के त्यौहार को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को ही वेतन देने का फैसला किया है। इसी के तहत वित्त विभाग ने सभी विभागों को समय पर वेतन बिल राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

पेंशन पर भी हो सकता है फैसला

चार लाख से ज्यादा पेंशनर्स को एडवांस पेंशन देने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। पेंशनर्स एसोसिएशन भी दिवाली से पहले पेंशन की मांग कर रहा है। इस पर भी सोमवार को फैसला होने की उम्मीद है।

सीएम ने दिए थे निर्देश

दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जो हर परिवार के लिए खास होता है। यह त्यौहार रोशनी, जश्न और खुशियों से भरा होता है। ऐसे में सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिससे वे समय रहते अपने त्यौहार की तैयारी कर सकें। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया था कि दिवाली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी सेवकों का 1 नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर को आहरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत में मनाई जाती है परंपरागत दिवाली, इस राज्य में होती है यमराज पूजा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मोहन यादव
  • सरकारी कर्मचारी
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • दिवाली
  • government employee
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • वेतन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई