मोहन सरकार का पहला बजट जुलाई में, महिलाओं के नाम पर जीते, महिलाओं पर ही होगा फोकस

Pratibha ranaa | May 31, 2024, 07:26 IST
Share
MP MONSOON SESSION  START FROM JULY 1
MP MONSOON SESSION  START FROM JULY 1

मध्य प्रदेश में बजट को लेकर वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विभागों से उनके बजट अनुमान मांगे जा रहे हैं। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व के लिए भी इस बजट में प्रावधान किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में बजट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन बजट पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरवरी में राज्य सरकार लेखानुदान लेकर आई थी। मप्र विधानसभा का ये बजट 9 जुलाई तक चलेगा ( MP MONSOON SESSION START FROM JULY 1 )। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसी सत्र में मोहन सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। ( MP Assembly Budget session )। बताया जा रहा है कि बजट में सरकार की कुछ पुरानी योजनाओं पर कैंची चलाई जा सकती है। ( MP Assembly Monsoon Session )

सरकार उठा सकती है बड़ा कदम

सीएम मोहन यादव इस बजट सत्र में कुछ 'बड़ा' करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। मोहन यादव सरकार के पहले बजट में वर्ष 2047 में मनाई जाने वाली आजादी की 100 वीं वर्षगांठ की झलक दिखाई देगी। वर्षगांठ के आयोजनों समेत प्रदेश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, सरोकार और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों पर फोकस रहेगा। विशेषकर महिला एवं आदिवासी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक गौरव, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, स्वास्थ्य और कल्याण, समावेशी विकास और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाए जाने का रोडमैप भी दिखाई देगा।

सबसे ज्यादा बजट ‘लाड़ली बहना’ के लिए

माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र में सबसे ज्यादा बजट महिला एवं बाल विकास विभाग का होगा। इसमें भी सबसे अधिक राशि का प्रावधान महिलाओं को सशक्त बनाने की खातिर किया जाएगा। अभी हर महीने करीब 1800 करोड़ रुपए की राशि लाड़ली बहना योजना के तहत बैंक खातों में सीधे दी जा रही है।

आधा दर्जन विधेयक रखे जाएंगे

बजट सत्र में 14 बैठकें हो सकती हैं। लोकसभा चुनाव के चलते इस विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार बजट पेश किया जाएगा। बजट और अनुदान मांगों पर चर्चा के साथ सरकार आधा दर्जन विधेयक भी विधानसभा में मंजूरी के लिए लाएगी।

फरवरी में लाए थे लेखानुदान

राज्य सरकार फरवरी में पूर्ण बजट लेकर नहीं आई। सरकार लेखानुदान लेकर आई। जानकारों ने बताया कि इसका कारण केंद्र की तरफ से योजनाओं और प्रोग्राम के लिए राज्य को मिलने वाले राज्यांश में देरी कारण रहा। केंद्र सरकार ने भी लोकसभा चुनाव के चलते लेखानुदान लेकर आई। अब वह भी जुलाई में पूर्ण बजट पेश कर सकती है। लेखानुदान में सरकार पूर्ण बजट पेश होने तक राज्य सरकार के खर्चों और योजनाओं के संचालन के लिए राशि को स्वीकृति देती है।

3.48 लाख करोड़ के पार हो सकता है बजट

सरकार का 2024-25 का पूर्ण बजट का अनुमान 3.48 लाख करोड़ है। इसमें लेखानुदान के 1.45 लाख करोड़ रुपए भी शामिल होगा। अगले वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व प्राप्तियां 2.52 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें राज्य कराधान से आय 96 हजार करोड़ रुपए है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP assembly budget session
  • MP Assembly Monsoon session
  • मप्र विधानसभा मानसून सत्र
  • MP MONSOON SESSION  START FROM JULY 1
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब