mp monsoon update: प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं
Sandeep Kumar | Jul 04, 2024, 07:24 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-04T072855.035
इस समय मध्य प्रदेश में 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। गुजरात के उत्तरी हिस्से पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। असम पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
एमपी में झमाझम बारिश को दौर जारी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सिवनी और सीहोर समेत कई जिलों में पिछले दो दिन से रुकरुककर बारिश हुई है। बुधवार यानी 3 जुलाई की शाम भोपाल में जबरदस्त बारिश हुई।
मौसम विभाग की माने तो इस समय प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से 3 मौसम तंत्र सक्रिय हैं। जिसके कारण ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में इस समय पूरी तरह से मानसून सक्रिय हो चुका है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के युगपुरूष आश्रम में हुई 6 मौत, 1 छिपा ली थी, 27 जून से ही तबीयत खराब, बच्चों में हैजा
मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज 4 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 115.5 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा जताया गया है। इन जिलों में विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी हाईकोर्ट के कर्मचारियों के सैलरी मामले में मुख्य सचिव को कोर्ट की फटकार, दिया ये आदेश
कई जिलों में गुरुवार को वज्रपात के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और मैहर जिले शामिल हैं।
इन जिलों का क्या रहा तापमान
मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान देखें तो निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में सर्वाधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। खजुराहो में 34.8, ग्वालियर में 34.5, भोपाल में 32.5, उज्जैन में 32, नर्मदापुरम में 32, जबलपुर में 31.2, इंदौर में 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान अनूपपुर जिले की अमरकंटक में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
![sandeep mishr]()
मौसम विभाग की माने तो इस समय प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से 3 मौसम तंत्र सक्रिय हैं। जिसके कारण ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में इस समय पूरी तरह से मानसून सक्रिय हो चुका है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के युगपुरूष आश्रम में हुई 6 मौत, 1 छिपा ली थी, 27 जून से ही तबीयत खराब, बच्चों में हैजा
आज कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
ये खबर भी पढ़िए...एमपी हाईकोर्ट के कर्मचारियों के सैलरी मामले में मुख्य सचिव को कोर्ट की फटकार, दिया ये आदेश
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
इन जिलों का क्या रहा तापमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava