एमपी सहित कई राज्यों से मानसून के बादल गायब, पहाड़ों में भारी बारिश से मची तबाही

Aman Vaishnav | Jul 13, 2026, 11:42 IST
Share
एमपी सहित कई राज्यों से मानसून के बादल गायब
एमपी सहित कई राज्यों से मानसून के बादल गायब

एक तरफ पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड हो रही है। वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सूखी हवाओं के कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। मध्य प्रदेश के 24 जिलों में भी सूखे की आशंका है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम को लेकर एक चिंताजनक खबर है। जहां एक तरफ पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं, वहीं मध्य प्रदेश सहित देश के कई मैदानी राज्यों में मानसून की रफ्तार अचानक थम गई है।

उत्तराखंड के विकासनगर में भी भारी बारिश के बाद लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें कई गाड़ियां और मशीनें मलबे में दब गईं।

d2027168-902
d2027168-902


देश के 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब

दूसरी तरफ देश के करीब 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो चुके हैं। मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना बहुत कम जताई जा रही है। बारिश रुकने की वजह से इन सभी राज्यों में गर्मी और तापमान फिर से बढ़ने लगा है।

487a80e5-1ea
487a80e5-1ea


सूखी हवाओं ने रोकी मानसून की रफ्तार

मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट (ऑल इंडिया वैदर की रिपोर्ट) के अनुसार इस समय पाकिस्तान की तरफ से बेहद गर्म और सूखी हवाएं आ रही हैं। ये हवाएं अरब सागर, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक फैल गई हैं।

ये सूखी पश्चिमी हवाएं वातावरण में मौजूद नमी को पूरी तरह से कम कर रही हैं। नमी न होने के कारण बादल नहीं बन पा रहे हैं, जिससे मध्य प्रदेश और इसके पड़ोसी राज्यों में बारिश की एक्टिविटी बहुत कमजोर हो गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब सारी उम्मीदें प्रशांत महासागर पर टिकी हैं। वहां मौसम के 3 नए सिस्टम बन रहे हैं। अगर इनमें से एक भी सिस्टम आगे बढ़कर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाता है, तो वहां एक नया लो-प्रेशर बनेगा।

इससे मानसूनी हवाओं को दोबारा नमी मिलेगी और उत्तर, मध्य व पश्चिम भारत में फिर से अच्छी बारिश शुरू हो सकती है।

9fb5ef84-d14
9fb5ef84-d14


मध्य प्रदेश में सूखे का संकट

वहीं इस साल मध्यप्रदेश में मानसून सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की इस चेतावनी ने सरकार और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हालात वाकई गंभीर दिख रहे हैं।

एमपी में बारिश की मौजूदा स्थिति

मौजूदा स्थिति की बात करें तो भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 9.4 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि इस समय तक करीब 8.7 इंच बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अभी तक लगभग 8% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

दूसरे शब्दों में कहें तो जुलाई की शुरुआत तक ही राज्य में पूरे सीजन की करीब 25% बारिश हो चुकी है।

हालांकि, फिलहाल तेज बारिश का सिलसिला थम गया है। अगर जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो खरीफ की फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ेगा।

2bb9fff9-9fc
2bb9fff9-9fc


इन 24 जिलों के लिए बना स्पेशल प्लान

मौसम की इस चेतावनी को मध्य प्रदेश सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने किसानों की मदद के लिए पहले से ही कमर कस ली है। राज्य के 24 जिलों के लिए एक खास कार्ययोजना तैयार की गई है।

बता दें कि इस बार सबसे ज्यादा चिंता मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर है। इन सभी प्रभावित जिलों में खेती की गतिविधियों और बारिश के हालातों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

mp monsoon weakens drought update
mp monsoon weakens drought update


इन जिलों पर पैनी नजर

  • उज्जैन संभाग और मालवा क्षेत्र: उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ।
  • मध्य और अन्य क्षेत्र: सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, दतिया, ग्वालियर और भिंड।

संकट से निपटने के लिए सरकार की प्लानिंग

कृषि विभाग और राजस्व विभाग को मिलकर काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन 24 जिलों के लिए विशेष गाइडलाइन यानी एडवाइजरी पहले ही बना ली गई है।

7 जिलों में और भी बारीक प्लानिंग: चिन्हित किए गए जिलों में से 7 जिलों के लिए बिल्कुल जमीनी स्तर पर माइक्रो प्लानिंग की जाएगी।

तकनीकी निगरानी: कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक लगातार तकनीकी रूप से फसलों और मौसम की निगरानी करेंगे और किसानों को समय-समय पर जरूरी सलाह देंगे।

बजट का इंतजाम: अगर राज्य में सूखा पड़ता है, तो राजस्व विभाग ने साल 2020 की सूखा नीति के तहत पूरी तैयारी कर ली है। सरकार के पास राहत कार्यों के लिए फिलहाल 20 करोड़ 9 लाख रुपए उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर और फंड जारी किया जाएगा।

क्राइसिस मैनेजमेंट: सभी जिलों से आपदा प्रबंधन प्लान पहले ही मंगवा लिए गए हैं और नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश के किन जिलों में सूखे का खतरा सबसे ज्यादा है?
    सबसे ज्यादा चिंता उज्जैन संभाग के जिलों को लेकर है। इसमें उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच और देवास जैसे जिले शामिल हैं। कुल मिलाकर 24 जिलों पर सरकार की नजर है।
  2. क्या आने वाले दिनों में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है?
    अनुसार प्रशांत महासागर में तीन नए सिस्टम बन रहे हैं। अगर इनमें से एक बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा तो मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। इससे मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश बढ़ सकती है।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा

एमपी में अल नीनो का असर, किसानों की पैदावार 10% घटने की आशंका, अलर्ट जारी

2026 में विनाशकारी सुपर अल नीनो'! 150 साल पहले दुनिया की 4% आबादी हुई थी खत्म

इस बार मानसून 2026 में कम बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट- खरीफ फसलों पर खतरा मगर…



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मानसून
  • कृषि विभाग
  • राजस्व विभाग
  • मध्यप्रदेश में मानसून
  • अल नीनो
  • अल नीनो का असर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच