MP में हर चौथी MSME इकाई की मालिक महिला, जानें क्या कहते हैं 2026 के आंकड़े
Anjali Dwivedi | Apr 17, 2026, 14:13 IST
MP MSME Woman Entrepreneurs
मध्य प्रदेश में महिला उद्यमी तेजी से बढ़ रही हैं। कुल 8.87 लाख MSME में से 2.28 लाख की कमान महिलाओं के हाथ में है। पिछले छह सालों में इस क्षेत्र में महिला रोजगार 1.53 लाख से बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गया है।
News In Short
- MP में कुल 8.87 लाख एमएसएमई में से 2.28 लाख से अधिक की मालिक महिलाएं हैं।
- पिछले 6 सालों में MSME क्षेत्र में महिलाओं को मिलने वाला रोजगार 1.53 लाख से बढ़कर 10 लाख के पार पहुंचा।
- महिला नेतृत्व वाली इकाइयों में 6 गुना से भी अधिक की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई।
- महाराष्ट्र कुल रजिस्ट्रेशन में और आंध्र प्रदेश महिला उद्यमियों की संख्या में देश में अव्वल है।
- देशभर में अब तक 3.07 करोड़ महिलाएं एमएसएमई सेक्टर का नेतृत्व कर रही हैं ।
News In Detail
MP MSME Woman Entrepreneurs
आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखतीं महिलाएं
खास बात यह है कि इनमें से 2 लाख 28 हजार 959 इकाइयों का मालिकाना हक महिलाओं के पास है। इसका सीधा मतलब यह है कि प्रदेश की हर चौथी MSME इकाई की ऑनर एक महिला है।
छह सालों में छह गुना बढ़ा महिला रोजगार
साल 2020-21 में जहां एमएसएमई क्षेत्र में केवल 1 लाख 53 हजार 493 महिलाएं काम कर रही थीं। वहीं 28 फरवरी 2026 तक यह आंकड़ा बढ़कर 10 लाख 7 हजार 995 हो गया है। यह छह गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी है, जो साबित करती है कि महिलाएं अब केवल नौकरी मांग नहीं रही हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर नौकरियां दे भी रही हैं।
उद्यम पोर्टल पर साल-दर-साल बढ़ता ग्राफ
- 2020-21: उद्यम पोर्टल लॉन्च होने के पहले साल प्रदेश में वुमेन लीडरशिप वाले एमएसएमई केवल 14 हजार 239 थे।
- 2022-23: यह संख्या बढ़कर 2 लाख 7 हजार 795 तक जा पहुंची।
- 2023-24: इस दौरान महिला उद्यमियों की संख्या अपने चरम यानी 7 लाख 44 हजार 746 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
- 2025-26: वर्तमान में 2 लाख 28 हजार 959 महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई सफलतापूर्वक पंजीकृत और संचालित हैं।
| MSME की जानकारी | साल 2020-21 | साल 2025-26 (28 फरवरी तक) | वृद्धि का स्तर |
| महिला स्वामित्व वाले उद्यम | 14 हजार 239 | 2 लाख 28 हजार 959 | लगभग 16 गुना बढ़ोतरी |
| कुल महिला रोजगार | 1 लाख 53 हजार 493 | 10 लाख 7 हजार 995 | लगभग 6.5 गुना बढ़ोतरी |
नेशनल लेबल पर महाराष्ट्र और आंध्र का दबदबा
ये आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश की महिलाएं अब पारंपरिक दायरों से बाहर निकलकर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर (महिला सशक्तिकरण) में अपनी पहचान बना रही हैं। सरकार की योजनाओं और खुद के बुलंद हौसलों के दम पर उद्यमी महिला न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी आजीविका के नए द्वार खोल रही हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में नकली बीज से करेला फसल तबाह, बीज कंपनी नुन्हेम्स पर FIR
मध्यप्रदेश न्यूज: प्रशासन के आश्वासन पर किसानों का उग्र आंदोलन 10 दिन के लिए टला
पीएम किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा; 11 हजार संदिग्धों में 2163 मुर्दे ले रहे थे सरकारी पैसा
एमपी न्यूज: अनाज मंडी में हंगामा, MSP से कम भाव मिलने पर भड़के किसान, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari