आज नक्शा प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे CM मोहन, बुंदेलखंड विकास संवाद में होंगे शामिल
Sourabh Bhatnagar | Feb 18, 2025, 08:43 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में शहरी भूमि रिकॉर्ड्स को पारदर्शी बनाने के लिए नक्शा प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत 152 शहरों में भूमि सर्वेक्षण होगा, जिसमें 194 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज "नक्शा" कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह शहरी भूमि सर्वेक्षण के लिए एक वर्षीय पायलट प्रोग्राम है, जिसमें 26 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। इस योजना के तहत 152 शहरों में भूमि सर्वेक्षण किया जाएगा और इसके लिए 194 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। नक्शा कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी और आधुनिक तकनीक से लैस करना है। मध्यप्रदेश में इस योजना के तहत 9 जिलों के 10 नगरों में पायलट प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा।
भोपाल में बैठकें और प्रस्थान
सुबह 09.30 - 10.15 बजे:
ब्रीफिंग: एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से दूरभाष पर चर्चा।
बैठक: जी.आई.एस. 2025 के सफल आयोजन के लिए गठित शासी समिति की समीक्षा बैठक।
सुबह 10.30 बजे:
मुख्यमंत्री भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे (कार से)।
सुबह 10.35 - 10.50 बजे:
हेलिकॉप्टर से रायसेन जिले के सामरधा हेलिपैड पहुंचेंगे।
रायसेन में जलसंरक्षण योजना और कार्यक्रमों का शुभारंभ
दोपहर 11.00 - 01.00 बजे:
मुख्यमंत्री रायसेन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
"जलसा" (जलसंरचनाओं के नवाचार हेतु नई पहल) का राष्ट्रीय शुभारंभ।
मध्यप्रदेश में वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ।
आयोजनकर्ता: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार।
भोपाल वापसी और उच्च स्तरीय बैठकें
दोपहर 01.15 - 01.30 बजे:
मुख्यमंत्री हेलिपैड रायसेन से भोपाल लौटेंगे (हेलिकॉप्टर से)।
दोपहर 01.50 बजे:
भोपाल मंत्रालय आगमन।
दोपहर 01.50 - 02.45 बजे:
आरक्षित समय (मंत्रालय में)।
दोपहर 02.45 - 03.00 बजे:
कैबिनेट बैठक की तैयारी हेतु ब्रीफिंग।
दोपहर 03.00 - 04.00 बजे:
कैबिनेट बैठक (मंत्रालय में)।
शाम 04.00 - 04.30 बजे:
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात।
शाम 04.30 - 05.45 बजे:
आरक्षित समय।
इंदौर यात्रा और उद्योगपतियों के साथ बैठक
शाम 05.45 - 05.55 बजे:
मुख्यमंत्री रायसेन से भोपाल वापस लौटेंगे (कार से)।
शाम 06.30 - 06.45 बजे:
भोपाल के स्टेट हैंगर से इंदौर प्रस्थान (विमान से)।
शाम 06.50 - 07.15 बजे:
मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन।
रात्रि 09.30 - 09.55 बजे:
मुख्यमंत्री इंदौर में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक और रात्रिभोज में भाग लेंगे।
रात्रि 10.10 बजे:
निवास के लिए प्रस्थान।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे। इस भव्य आयोजन में अमेरिका, चीन, यूके, जर्मनी और जापान सहित 61 देशों के निवेशक और उद्योगपतियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदेश सरकार ने कई देशों के निवेशकों को निमंत्रण भेजा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही यूके, जर्मनी और जापान जाकर वहां के निवेशकों को आमंत्रित कर चुके हैं, जबकि अन्य देशों के प्रमुखों को न्योता देने के लिए मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी।
राजधानी भोपाल के बड़े तालाब (बोट क्लब) में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के कारण वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार क्रमांक-1 पर्यटकों के लिए 20 फरवरी तक बंद रहेगा। पैदल पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति होगी, लेकिन दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों का प्रवेश इस दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वन विहार में भ्रमण के इच्छुक पर्यटक सैर सपाटा की ओर स्थित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उपयोग कर सकते हैं।
खबर यह भी..
बुंदेलखंड विकास संवाद में सीएम समेत कई नेता होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुंदेलखंड के महाराजा छत्रसाल कान्वेंशन सेंटर में होने वाले दो दिवसीय बुंदेलखंड विकास संवाद में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल होंगे। इस संवाद का उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा और नई परियोजनाओं पर चर्चा करना है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम
सुबह 09.30 - 10.15 बजे:
ब्रीफिंग: एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से दूरभाष पर चर्चा।
बैठक: जी.आई.एस. 2025 के सफल आयोजन के लिए गठित शासी समिति की समीक्षा बैठक।
सुबह 10.30 बजे:
मुख्यमंत्री भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे (कार से)।
सुबह 10.35 - 10.50 बजे:
हेलिकॉप्टर से रायसेन जिले के सामरधा हेलिपैड पहुंचेंगे।
रायसेन में जलसंरक्षण योजना और कार्यक्रमों का शुभारंभ
दोपहर 11.00 - 01.00 बजे:
मुख्यमंत्री रायसेन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
"जलसा" (जलसंरचनाओं के नवाचार हेतु नई पहल) का राष्ट्रीय शुभारंभ।
मध्यप्रदेश में वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ।
आयोजनकर्ता: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार।
भोपाल वापसी और उच्च स्तरीय बैठकें
दोपहर 01.15 - 01.30 बजे:
मुख्यमंत्री हेलिपैड रायसेन से भोपाल लौटेंगे (हेलिकॉप्टर से)।
दोपहर 01.50 बजे:
भोपाल मंत्रालय आगमन।
दोपहर 01.50 - 02.45 बजे:
आरक्षित समय (मंत्रालय में)।
दोपहर 02.45 - 03.00 बजे:
कैबिनेट बैठक की तैयारी हेतु ब्रीफिंग।
दोपहर 03.00 - 04.00 बजे:
कैबिनेट बैठक (मंत्रालय में)।
शाम 04.00 - 04.30 बजे:
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात।
शाम 04.30 - 05.45 बजे:
आरक्षित समय।
इंदौर यात्रा और उद्योगपतियों के साथ बैठक
शाम 05.45 - 05.55 बजे:
मुख्यमंत्री रायसेन से भोपाल वापस लौटेंगे (कार से)।
शाम 06.30 - 06.45 बजे:
भोपाल के स्टेट हैंगर से इंदौर प्रस्थान (विमान से)।
शाम 06.50 - 07.15 बजे:
मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन।
रात्रि 09.30 - 09.55 बजे:
मुख्यमंत्री इंदौर में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक और रात्रिभोज में भाग लेंगे।
रात्रि 10.10 बजे:
निवास के लिए प्रस्थान।
इन्वेस्टर्स समिट में 61 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
खबर यह भी...CM मोहन यादव ने चंबल नदी में छोड़े घड़ियाल, बोले- MP में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं
24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari