इस वजह से चुराई थी सिंधिया घराने की तोप, आरोपियों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Aman Vaishnav | Published:
Share
नरवर किले की ऐतिहासिक तोप, एमपी तोप चोरी कांड
नरवर किले की ऐतिहासिक तोप, एमपी तोप चोरी कांड

नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलसा हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि...

समझें क्या है पूरा मामला...

  • शिवपुरी के नरवर किले से एक ऐतिहासिक तोप चोरी हो गई थी।
  • यह तोप सिंधिया रियासत के समय की करीब 400 साल पुरानी बताई जाती है।
  • पुलिस ने राजस्थान के करौली जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • हालांकि चोरी गई तोप अभी तक बरामद नहीं हो पाई है।
  • पूछताछ में सामने आया कि तोप को पानी विवाद के चलते चुराया गया था।

15 जुलाई को हुई थी चोरी

बता दें कि नरवर किला शिवपुरी जिले का ऐतिहासिक स्थल है। यहां पुरातत्व विभाग की निगरानी में कई पुरानी तोपें रखी हैं। यह तोपें किले के कचहरी महल में सुरक्षित रखी जाती हैं। इनकी देखभाल का जिम्मा विभाग के चौकीदारों पर होता है।

जरअसल 16 जुलाई को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली ने नरवर थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि किले में रखी 14 तोपों में से एक गायब है। यह चोरी 15 जुलाई को हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी।

सिंधिया काल की तोप चोरी, नरवर किले से तोप चोरी
सिंधिया काल की तोप चोरी, नरवर किले से तोप चोरी


नरवर किले से सिंधिया काल की तोप चोरी, सोता रहा विभाग, 12 दिन पहले भी हुई थी कोशिश

30 हजार रुपए का इनाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर आईजी ने बड़ा कदम उठाया। उन्होंने आरोपियों की जानकारी देने वाले के लिए 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान के करौली जिले पहुंची और वहां से गिरफ्तारी की।

पुलिस ने गांवडा मीणा गांव से दो लोगों को पकड़ा। पहला आरोपी पालनपुर निवासी अमन कुमार है। दूसरा आरोपी गांवडा मीणा गांव का ही रहने वाला टिम्मुराम है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है। हालांकि चोरी गई तोप अभी तक नहीं मिली है।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

पुलिस को कार्रवाई में कई दिक्कतें आ रही हैं। गांव में किसी अन्य मामले को लेकर पहले से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इस वजह से पुलिस को गांव में जांच करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस का अनुमान है कि तोप गांव में ही कहीं छिपाई गई है। तलाशी अभियान अभी जारी है। पुलिस टीम स्थानीय प्रशासन की मदद से गांव में तलाश कर रही है।

MP के नरवर किले से 1 टन की तोप चोरी
MP के नरवर किले से 1 टन की तोप चोरी


अफवाह के चक्कर में चुरा ले गए सदियों पुरानी तोप, तीन महीने पहले खोदी गई थी गहरी सुरंग

वर्चस्व और बांध का विवाद

पूछताछ में पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी मिली है। आरोपियों ने बताया कि करौली क्षेत्र में एक पुराना विवाद चल रहा है। यह विवाद पांचना बांध से पानी लेने को लेकर है। इस विवाद में स्थानीय समुदाय और गुर्जर समाज आमने-सामने हैं।

आरोपियों के अनुसार गुर्जर समाज पर दबदबा कायम करने की योजना बनाई गई थी। जरूरत पड़ने पर बांध को तोप से उड़ाने की साजिश रची गई थी। इसी मकसद से नरवर किले से ऐतिहासिक तोप चुराई गई। यह पूरी साजिश काफी पहले से तैयार की जा रही थी।

योजना बनाकर तोप को चुराया

अमन ने पूछताछ में बताया कि वह 3 जुलाई को गांव के करीब 25 लोगों के साथ किले पहुंचा था। लेकिन तोप बहुत भारी होने के कारण उसे उठाकर ले जाना मुमकिन नहीं हो पाया था। इसके बाद अलग योजना बनाकर तोप को चुराया गया। पुलिस अब पूरी साजिश की तह तक जाने में जुटी है।

पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में और लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: जनगणना ने खोला संपत्ति चोरी का पैटर्न, दो लाख संपत्तियों पर वसूली करेगी सरकार

एमपी न्यूज: लग्जरी लाइफ देख दोस्त को किया किडनैप, कट्टे से धमकाकर मांगे 10 लाख

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • शिवपुरी
  • धरना-प्रदर्शन
  • पुरातत्व विभाग
  • सिंधिया रियासत
  • तोप चोरी
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर