MP सिंहस्थ 2028 से पहले बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब चुटकियों में मिलेंगी दर्शन टिकट

Kaushiki | Nov 07, 2025, 13:54 IST
Share
mp-news-indore-airport-mahakal-temple-permanent-counter-darshan-facility
mp-news-indore-airport-mahakal-temple-permanent-counter-darshan-facility

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब इंदौर एयरपोर्ट पर ही स्थायी टिकट काउंटर खुलेगा। यहां भक्तों को भस्म आरती पास, शीघ्र दर्शन टिकट और यात्रा की सारी जानकारी एक जगह मिल जाएगी।

महाकाल लोक भव्य होते ही, उज्जैन में भक्तों की भीड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते हैं। वे सीधे बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हो जाते हैं।

इन भक्तों को अक्सर टिकट, पास या यात्रा की जानकारी के लिए भटकना पड़ता था। इसी परेशानी को दूर करने के लिए, एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हाल ही में बैठक हुई। जिसमें भक्तों के दर्शन के लिए बड़ा फैसला लिया गया।

अब इंदौर एयरपोर्ट पर महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति का एक स्थायी काउंटर जल्द ही शुरू किया जाएगा। यहां उन्हें उनकी पूरी यात्रा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी और सुविधा मिलेगी। आइए जानें...

ये खबर भी पढ़ें...

Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

Ujjain residents delighted with 'Mahakal lok', say it will boost tourism,  restore past glory
Ujjain residents delighted with 'Mahakal lok', say it will boost tourism, restore past glory

काउंटर पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

आपको बता दें कि, इस स्थायी काउंटर पर भक्तों को ये मुख्य सुविधाएं मिलेंगी:

  • शीघ्र दर्शन टिकट:
    जो श्रद्धालु जल्दी में हैं, वे यहीं से सीधे शीघ्र दर्शन टिकट खरीद सकेंगे।
  • भस्म आरती पास:
    महाकाल की सबसे खास भस्म आरती के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन पास से जुड़ी जानकारी। बुकिंग सहायता यहीं उपलब्ध होगी।
  • महाकाल लोक भ्रमण:
    भव्य महाकाल लोक में कैसे घूमना है, इसका पूरा मार्गदर्शन और मैप यहीं से मिल जाएगा।
  • निवास व्यवस्था:
    उज्जैन में रहने के लिए मंदिर समिति या पर्यटन विभाग से जुड़ी आवास व्यवस्था की जानकारी।
  • परिवहन सुविधा:
    इंदौर से उज्जैन तक जाने के लिए टैक्सी, बस या अन्य यात्रा विकल्पों की सटीक और भरोसेमंद जानकारी।
Shri Mahakal Lok: Reclaiming India's Sacred Spaces One Corridor At A Time
Shri Mahakal Lok: Reclaiming India's Sacred Spaces One Corridor At A Time

मंदिर और एयरपोर्ट के अधिकारी इस काउंटर को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यहां तैनात प्रशिक्षित कर्मचारी हर भक्त को सही मार्गदर्शन देंगे। ताकि उनकी महाकाल यात्रा सहज और सुलभ बन सके।

ये खबर भी पढ़ें...

तमिलनाडु का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां साल में सिर्फ एक दिन होती है पूजा

PM Modi inaugurates Mahakal Lok corridor at Mahakaleshwar temple
PM Modi inaugurates Mahakal Lok corridor at Mahakaleshwar temple

बाबा महाकाल के भक्तों को तोहफा

उज्जैन के बाबा महाकाल मेंजब से महाकाल लोक बना है, तब से मंदिर की लोकप्रियता आसमान छू रही है। अब तो हर हफ्ते कोई न कोई सेलिब्रिटी या देश के बड़े उद्योगपति बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिदिन (बाबा महाकाल के लिए दर्शन व्यवस्था)हजारों यात्री केवल इंदौर के रास्ते उज्जैन पहुंचते हैं। आगामी सिंहस्थ महापर्व के लिए यह सुविधा विशेष रूप से सहायक होगी। जब लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, तो यह वरदान साबित होगी।

इसके अलावा, इंदौर से उज्जैन तक की सड़क (उज्जैन का महाकाल लोक) को सिक्स लेन में बदलने का काम भी तेजी से चल रहा है। ये भविष्य में भक्तों की यात्रा को और भी तेज और सुविधाजनक बना देगा। बाबा महाकाल की कृपा से, भक्तों को अब एयरपोर्ट से ही उनकी आस्था की यात्रा में पूरा सहयोग मिलेगा। Latest Religious News | धार्मिक अपडेट

ये खबर भी पढ़ें...

इस दिन क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? माता लक्ष्मी ने शुरू की थी परंपरा

Som Pradosh Vrat 2025 क्यों है इतना खास, इस शुभ दिन ऐसे करें शिव पूजा, चंद्र दोष से मिलेगी मुक्ति

Tags:
  • बाबा महाकाल
  • उज्जैन के बाबा महाकाल
  • उज्जैन का महाकाल लोक
  • बाबा महाकाल के लिए दर्शन व्यवस्था
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज