MP : मासूम को घर से उठाकर ले गया बदमाश, उसकी आंखें नोचकर बचाई अपनी जान
Madhav Singh | Nov 03, 2024, 13:36 IST
10 years old girl in bhopal
घर में सो रही 10 साल की मासूम बच्ची को एक युवक उठाकर ले गया। होश आने पर बहादुर बच्ची उसकी आंखों को नोंचकर भाग गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले को मानव तस्करी के एंगल से देख रही है।
घर पर सो रही 10 साल की बच्ची को एक बदमाश रात 12 बजे के करीब उठाकर ले गया। वह कुछ कर पाता उससे पहले ही बच्ची की आंख खुल गई। बहादुर बच्ची ने आरोपी की आंखों को नोंच लिया और भाग गई। घर आते ही उसने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी। मासूम के परिजन उसे लेकर थाने गए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
दिवाली की रात करीब 12 बजे जब परिवार सो रहा था तब आरोपी दबे पांव झुग्गी में आया और परिवार के साथ सो रही 10 साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। कुछ ही दूर जाने पर बच्ची की नींद खुल गई तो वह चिल्लाने लगी। आरोपी ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की तो बच्ची उसकी आंखों को नोंचकर भाग गई। घर आकर उसने अपनी मां को जगाया और घटना के बारे में बताया। घर के और लोग भी बाहर आ गए, जब तक आरोपी भाग चुका था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नाबालिग बच्ची के अपहरण, अवैध रूप से घर में घुसना और छेड़छाड़ सहित पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
नाबालिग से रेप के बाद हत्या, लोगों ने चौकी में लगाई आग, पुलिसकर्मी जान बचाने भागे
पुलिस इस मामले को मानव तस्करी के एंगल से भी देख रही है। आरोपी के कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। इसके अलावा सीडीआर में खुलासा हो सकता है कि उसने किन-किन लोगों से बात की है। आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक की हैवानियत, बच्चों पर बरसाए डंडे
बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मेंद्र पास की ही एक दूसरी झुग्गीबस्ती में रहता है। वह मजदूरी का कार्य करता है। बच्ची के परिवार वालों से भी उसकी जान-पहचान है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है मामला?
नाबालिग से रेप के बाद हत्या, लोगों ने चौकी में लगाई आग, पुलिसकर्मी जान बचाने भागे
मानव तस्करी के एंगल से होगी जांच
स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक की हैवानियत, बच्चों पर बरसाए डंडे
पहचान का है आरोपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari