फ्री इलाज और शिक्षा का लालच देकर हो रहा था धर्म परिवर्तन, चार युवक-युवतियां गिरफ्तार

Amresh Kushwaha | Jun 21, 2025, 13:41 IST
Share
religious-conversion-devas-arrests
religious-conversion-devas-arrests

देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के प्रयास में चार युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन करने के लिए लालच दिया था।

मध्य प्रदेश के देवास जिले से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बता दें कि मामला जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा जागीर का है। यहां शुक्रवार को कुछ युवक-युवतियों ने गांव में बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी मिथुन फरार हो गया है। यह घटना ग्रामीणों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है। क्योंकि आरोपियों ने धर्म परिवर्तन के लिए वित्तीय और शैक्षिक लाभ का वादा किया था।

ये खबर भी पढ़िए...हजारों लोगों का एकसाथ धर्म परिवर्तन! हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की दिलाई शपथ

जानें क्या था आरोपियों का तरीका...

शिकायतकर्ता गजराज सिंह के अनुसार, आरोपियों ने ग्रामीणों से कहा कि प्रभु यीशु सभी समस्याओं का समाधान करते हैं। अगर वे धर्म परिवर्तन करते हैं तो उन्हें 50 हजार रुपए के इलाज की सुविधा दी जाएगा। साथ ही, बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला देने का वादा किया गया। इसके अलावा, उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की। लोगों से यह भी कहा कि उनके घरों से देवी-देवताओं के चित्र हटा दिए जाएं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में धर्म परिवर्तन का नया मामला, झोपड़ी में हो रहा था खेल, मिशनरी के लोग रंगे हाथ पकड़े गए

आरोपी और उनकी पहचान

पुलिस ने मामले में तीन युवतियों और दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवतियों में किरण (ईमलीपुरा), माहिदा (आदर्श नगर बागली) और मजु (डागराखेड़ा) तथा युवकों में सचिन (बेरी फाटा) और मिथुन (सोनकच्छ) शामिल है। इनमें से चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी मिथुन पुलिस के पकड़ से बाहर है। मिथुन को लेकर पुलिस की तलाश जारी है। यह कार्रवाई हिंदू संगठनों के सक्रिय प्रयासों के बाद ही संभव हो सकी है।

ये खबर भी पढ़िए...दुर्ग में धर्म परिवर्तन के लिए युवती पर अत्याचार

पुलिस रख रही है कड़ी निगरानी

पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल, वहां का माहौल अभी शांत है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जांच जारी है। साथ ही पुलिस भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

religious conversion | dewas | हिंदू संगठन का विरोध | Hindu Organizations | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • देवास
  • हिंदू संगठन का विरोध
  • religious conversion
  • धर्म परिवर्तन
  • Hindu Organizations
  • हिंदू संगठनों
  • dewas
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं