MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर कामर्स चयन में भी सामान्य पुरूष को नहीं मिला पद

Sanjay Gupta | Sept 22, 2026, 14:17 IST
Share
mp obc reservation row general male selection
mp obc reservation row general male selection

मप्र में 27% ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण 13% पद होल्ड हैं। बची सीटों पर आ रहे विज्ञापनों में सामान्य पुरुषों का चयन नहीं हो रहा है। सहायक कुलसचिव और कॉमर्स प्रोफेसर रिजल्ट में भी यही स्थिति देखने को मिली है।

मप्र में चल रहे 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण 13 फीसदी पद होल्ड है। इसके बाद जो बचे हुए पद के विज्ञापन आ रहे हैं। इसमें सामान्य पुरूष के चयन ना के बराबर हो रहे हैं। हाल ही में सहायक कुलसचिव और कामर्स असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 भर्ती का रिजल्ट आया। एक बार फिर अंतिम चयन से सामान्य पुरूष गायब है।

क्या हुआ कामर्स के रिजल्ट में

कामर्स असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 परीक्षा में कुल पद 111 थे। जिसमें 87 फीसदी फार्मूले में 106 पद थे। इसमें अनारक्षित कैटेगरी में पद शून्य थे। वहीं एससी में 14, एसटी में 26, ओबीसी में 59 और ईडब्ल्यूएस में 7 पद थे। इसमें भी दिव्यांग कैटेगरी में 22 पद और अतिथि विद्वान के लिए 21 पद थे।

अनारक्षित में पहले ही जीरो, EWS में यह हुआ

सामान्य पुरूष के चयन के लिए दो ही रास्ते हैं या तो अनारक्षित में पद आएं या फिर ईडब्ल्यूएस (यह भी सामान्य के लिए होते हैं) में पद जारी हो।

इस परीक्षा में कामर्स के लिए अनारक्षित में पहले ही पद नहीं थे। वहीं ईडब्ल्यूएस के 7 में से दो पद अतिथि विद्वान के लिए और दो पद महिला के लिए चले गए। चार पद जो सामान्य पुरूष के लिए थे, जिसमें एक भी सामान्य पुरूष का मेरिट पर चयन नहीं हुआ।

नौ पद रह गए रिक्त

वहीं दिव्यांग नहीं मिलने के चलते 22 में से 9 पद रिक्त रह गए हैं। श्रवण बाधित कैटेगरी में नौ योग्य उम्मीदवार नहीं मिले हैं।

सहायक कुलसचिव में यह हुआ

हाल ही में आए सहायक कुलसचिव भर्ती के रिजल्ट में 87 फीसदी कैटेगरी में 11 पद थे। इसमें अनारक्षित में 4, वहीं एसटी, एससी और ओबीसी में 2-2 पद और एक पद ईएडब्ल्यूएस कैटेगरी में था।

इसमें अनारक्षित में एक पद महिला उम्मीदवार के खाते में गया तो तीन पद मेरिट के आधार पर ओबीसी उम्मदीवारों के पास गए।

ये भी पढ़ें...

MPPSC और ESB के जरिए होगी 85 हजार पदों पर भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई सीटें भरेगी मोहन सरकार

MPPSC Answer Key पर आपत्तियों को नजरअंदाज करता है, अधिकारी करते हैं मनमानी- मप्र हाईकोर्ट

एमपी में दस हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर PHD होल्डर तक, करें आवेदन

MPESB की दो बड़ी परीक्षाएं एक ही दिन, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, छात्रों ने की ये मांग

Tags:
  • मप्र
  • ओबीसी आरक्षण
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • सहायक कुलसचिव
  • EWS
  • 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा