SC ने पूछा: जब MP में 27% ओबीसी आरक्षण का कानून, तो लागू क्यों नहीं? सरकार ने 17 याचिकाएं वापस लीं
CHAKRESH | Feb 14, 2025, 14:20 IST
obc reservation sc plea
सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी 75 याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार ने 17 याचिकाएं वापस ले लीं। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट वरुण ठाकुर, धर्मेंद्र कुशवाह और रामकरण ने ओबीसी पक्ष की ओर से दलीलें दीं।
सुप्रीम कोर्ट में आज (14 फरवरी) ओबीसी आरक्षण से जुड़ी कुल 75 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मध्य प्रदेश सरकार ने इनमें से 17 याचिकाएं वापस ले ली हैं। इधर मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अभय एस ओका ने मप्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि जब मध्य प्रदेश में 27 फीसदी आरक्षण का कानून है तो फिर इसे लागू करने में क्या बाधा है? इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में न तो हाईकोर्ट में कोई स्टे है और न ही सुप्रीम कोर्ट में। इससे संकेत मिलता है कि ओबीसी आरक्षण से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। इधर सरकार ने भी 27 फीसदी OBC आरक्षण लागू करने का मन बना लिया है।
ओबीसी महासभा के एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस सुनवाई में उनके अलावा सीनियर एडवोकेट वरुण ठाकुर और रामकरण ने ओबीसी पक्ष की ओर से अपनी दलीलें पेश कीं। बता दें कि एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाह ओबीसी महासभा के कोर कमेटी सदस्य भी हैं। इस मामले में फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
कौन सी याचिकाएं लीं वापस
OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट में पैरवी करने वाले सीनियर एडवोकेट रामेश्वर सिंह लोधी ने thesootr को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की डबल बैंच में हुई। OBC पक्ष के वकीलों ने उन याचिकाओं पर आपत्ति ली, जो हाईकोर्ट में विड्रॉ हो गईं थीं। इसके बावजूद सरकार ने आनन-फानन में उनको सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करवाया था। इस दौरान कोर्ट ने तुषार मेहता से उन सभी याचिकाओं की सूची मांगी जो हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर की गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट में लगी हैं ये याचिकाएं
60704f9d-25e
2662ca29-4ff
4fdd9ebd-e31
e69a119e-e97
सरकार भी 27 फीसदी आरक्षण देने के मूड में….
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के पहले से ही 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर कोर्ट में कई याचिकाएं लगी हुई हैं। जिन पर जल्द सुनवाई होना चाहिए इसलिए AG जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट में आवेदन लगाएं। बीजेपी सरकार 27% ओबीसी आरक्षण लागू करना चाहती है और ये बात सुप्रीम कोर्ट में पूरी ताकत से रखना है। फिर कोर्ट के आदेश के मुताबिक सरकार कदम बढ़ाएगी।
इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग को भी कानून के तहत आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बोले कि हाईकोर्ट के ताजा फैसले (28 जनवरी) को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। इसलिए AG पूरी पारदर्शिता के साथ हर कानूनी पहलू स्पष्ट करें और जल्द से जल्द मामले का निपटारा करवाएं।
खबर लगातर अपडेट हो रही है...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari