महिलाओं से पोषण आहार का काम छीनने का विरोध, उमंग सिंघार बोले- करोड़पति को सौंप रहे काम
Aman Vaishnav | Feb 15, 2026, 14:34 IST
mp opposition leader singhar nutrition food women groups
एमपी में महिलाओं से पोषण आहार का काम छीनने की तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा महिला स्व-सहायता समूहों को लखपति बनाने का सपना दिखाते रहे, लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है।
महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार बनाने का काम छीनने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि SHG को लखपति बनाने का सपना दिखाकर किसी और को करोड़पति बनाया जा रहा है। सिंघार का कहना है कि जब करोड़ों का काम इन समूहों से छीन लिया जाएगा तो इसका सीधा असर उनकी रोजी-रोटी पर पड़ेगा।
![मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे मुंगेली, संगठन सृजन अभियान में हुए शामिल]()
सिंघार ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा महिला स्व-सहायता समूहों को लखपति बनाने का सपना दिखाते रहे। दुख की बात है कि महिलाएं तो लखपति नहीं बनीं। अब उनके महिला समूहों से पोषण आहार का काम भी छीन लिया जा रहा है।
अब तक स्व-सहायता समूहों की महिलाएं यह काम कर रही थीं। ये करोड़ों का काम है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के लिए जो रास्ता निकाला गया था।
अब बीजेपी सरकार उसे बदलकर उन करोड़पतियों को काम दे रही है, जो पहले से ही अमीर हैं। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सवाल उठाया है कि क्या पोषण आहार का काम अब भी महिलाओं के पास रहेगा ? या फिर यह भी करोड़पतियों को ही सौंप दिया जाएगा।
राज्य सरकार अब महिला एवं बाल विकास विभाग के जरिए पोषण आहार का काम महिला स्व-सहायता समूहों से वापस लेकर एक कंपनी को सौंपने की तैयारी कर रही है। इस बारे में जल्दी ही कैबिनेट में आने वाला है।
उमंग सिंघार ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट कर सिंगरौली में आदिवासी युवक की पिटाई के बाद हत्या के मामले को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के नाम पर गौरव दिवस मनाकर सिर्फ ढोंग कर रही है। जबकि सच्चाई सिंगरौली में सामने आ गई है।
सिंगरौली में आदिवासी युवक विष्णु बैगा की पीट-पीटकर हत्या बहुत ही दर्दनाक और अमानवीय घटना है। सिर्फ जूते पहनकर गुजरने जैसी छोटी सी बात पर एक आदिवासी युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से मार डालना हमारे समाज के लिए कलंक है।
क्या मध्यप्रदेश में आदिवासियों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है? ये घटना साफ दिखाती है कि प्रदेश में कमजोर, गरीब और आदिवासी समाज सुरक्षित नहीं हैं। क्या यही भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास है?
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में घपले-घोटालों ने पोषण आहार संयंत्रों की तोड़ी कमर, अब इन्हें निजी हाथों में देने की तैयारी
विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर स्पीकर की बैठक, उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे सबूत
एमपी का राज्य समाज कल्याण बोर्ड भंग, नेता प्रतिपक्ष बोले- पीड़ित महिलाओं का छीना सहारा
स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख सचिव के बनेंगे नए बंगले, होंगी स्विमिंग पूल
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे मुंगेली, संगठन सृजन अभियान में हुए शामिल
महिलाओं को लखपति बनाने का सपना
किसे मिलेगा महिलाओं का हक?
अब बीजेपी सरकार उसे बदलकर उन करोड़पतियों को काम दे रही है, जो पहले से ही अमीर हैं। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सवाल उठाया है कि क्या पोषण आहार का काम अब भी महिलाओं के पास रहेगा ? या फिर यह भी करोड़पतियों को ही सौंप दिया जाएगा।
कैबिनेट में आएगा फैसला
उमंग सिंघार ने X पर किया ट्वीट
भाजपा सरकार आदिवासियों के नाम पर “गौरव दिवस” का ढोंग कर रही है जिसकी क्रूर सच्चाई सिंगरौली से सामने आई।
सिंगरौली में आदिवासी युवक विष्णु बैगा की पीट-पीटकर हत्या अत्यंत दर्दनाक, अमानवीय और निंदनीय है।
सिर्फ जूते पहनकर गुजरने जैसी मामूली बात पर एक आदिवासी युवा को लाठी-डंडों और… https://t.co/QyjQirvWAQ
— Umang Singhar (@UmangSinghar) February 14, 2026
ऐसी दर्दनाक हत्या समाज के लिए कलंक
क्या मध्यप्रदेश में आदिवासियों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है? ये घटना साफ दिखाती है कि प्रदेश में कमजोर, गरीब और आदिवासी समाज सुरक्षित नहीं हैं। क्या यही भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास है?
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में घपले-घोटालों ने पोषण आहार संयंत्रों की तोड़ी कमर, अब इन्हें निजी हाथों में देने की तैयारी
विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर स्पीकर की बैठक, उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे सबूत
एमपी का राज्य समाज कल्याण बोर्ड भंग, नेता प्रतिपक्ष बोले- पीड़ित महिलाओं का छीना सहारा
स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख सचिव के बनेंगे नए बंगले, होंगी स्विमिंग पूल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari