विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर स्पीकर की बैठक, उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे सबूत

Amresh Kushwaha | Feb 11, 2026, 10:45 IST
Share
nirmala sapre membership row umang singhar speaker evidence
nirmala sapre membership row umang singhar speaker evidence

मध्य प्रदेश के बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर तलवार लटक रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को दलबदल के पुख्ता सबूत सौंपे हैं। 27 फरवरी को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई है।

BINA. बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर काफी वक्त से सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे पर मंगलवार, 10 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बैठक बुलाई थी। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ की गई थी।

इस मुलाकात का मकसद दलबदल कानून के तहत विधायक की सदस्यता पर चल रही सुनवाई को आगे बढ़ाना था। आपको बता दें कि सप्रे ने पहले कांग्रेस के टिकट पर बीना सीट से चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

हाईकोर्ट ने स्पीकर के पाले में डाला था मामला

यह पूरा विवाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सर्राफ की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। पिछली सुनवाई में सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने कहा था कि यह मामला अभी विधानसभा अध्यक्ष के पास है।

फिर कोर्ट ने 15 जनवरी को सरकार की स्थगन अर्जी मंजूर करते हुए यह मामला स्पीकर के पास डाल दिया था। अब अगली सुनवाई 27 फरवरी को होनी है, और उससे पहले स्पीकर को इस पर ठोस कदम उठाना होगा।

उमंग सिंघार ने सौंपे पुख्ता सबूत

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को निर्मला सप्रे के खिलाफ पुख्ता सबूत दिए हैं। कांग्रेस की मुख्य आपत्ति ये है कि विधायक ने न सिर्फ भाजपा के मंच पर शपथ ली, बल्कि सार्वजनिक बयान भी दिए थे।

सिंघार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी जिक्र किया, जिसमें ऐसे मामलों को 90 दिनों के अंदर हल करने की बात कही गई है।

बीजेपी उपचुनाव से डर रही- सिंघार

वहीं, इस दौरान सियासी बयानबाजी में उमंग सिंघार ने भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उपचुनाव में उतरने से डर रही है। सिंघार का कहना है कि अगर बीना में चुनाव होते हैं, तो जीत कांग्रेस की ही होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कोर्ट को गुमराह करने के लिए कानूनी जवाबों का इस्तेमाल कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि अगले 8 से 15 दिनों में अध्यक्ष इस मामले पर अपना अंतिम फैसला ले लेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

बीना विधायक निर्मला सप्रे केस की सुनवाई अब जनवरी 2026 तक टली

सीएम मोहन यादव से मिलीं विधायक निर्मला सप्रे, विधायकी पर बोलीं, कोर्ट का फैसला होगा मान्य

बीना विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी पर सवाल, जबलपुर हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस

बीना विधायक निर्मला सप्रे पर उमंग सिंघार की याचिका में नया मोड़, विधायकी पर अब यह होगा

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • उमंग सिंघार
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
  • निर्मला सप्रे
  • विधायक निर्मला सप्रे
  • बीना विधायक निर्मला सप्रे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि