कफ सिरप कांड: कोर्ट में पेश होने के बाद क्या बोला कोल्ड्रिफ का मालिक रंगनाथन, लोगों ने कहा- फांसी दे दो
Amresh Kushwaha | Oct 11, 2025, 12:22 IST
mp-poisonous-cough-syrup-case-govindan-ranganathan-chhindwara-parasia-ourt
कफ सिरप बनाने वाली दवा कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान वकीलों ने उसे फांसी देने की मांग की। बता दें कि सिरप से अब तक मध्यप्रदेश में 25 बच्चों की मौत हो चुकी है।
जहरीला कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को 10 अक्टूबर को छिंदवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया। यहां उस पर हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान लोगों और वकीलों का गोविंदन पर गुस्सा फूटा। उन्होंने हत्यारे को फांसी दो के नारे भी लगाए। आपको बता दें कि कफ सिरप की वजह से अब तक मध्यप्रदेश में 25 बच्चों की मौत हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप को लेकर केंद्र सरकार सख्त, देशभर में कंपनियों की होगी जांच, राज्यों से मांगी लिस्ट
बता दें कि एसआईटी (SIT) ने शुक्रवार सुबह 11 बजे रंगनाथन को नागपुर से परासिया थाने लाया। इसके बाद उन्हें परासिया कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप विवाद: MP-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद केंद्र की एडवाइजरी, 2 साल से छोटे बच्चों को न दें
ये खबर भी पढ़िए...जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत पर WHO ने जताई चिंता, भारत सरकार से मांगा जवाब
इस पूरे मामले में परासिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने साफ कहा कि जिले का कोई भी वकील ऐसे आरोपी की पैरवी नहीं करेगा। यदि कोई बाहरी वकील उनकी पैरवी करने आता, तो उनका भी विरोध किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: जहरीले कफ सिरप का कहर जारी, 2 और बच्चों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 25 तक पहुंचा
कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।
रंगनाथन बोले- मुझे जुर्म ही नहीं पता
रंगनाथन ने कोर्ट में अपनी दलीलें दीं। उन्होंने कहा कि वह एक हार्ट पेशेंट हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर जैसी समस्याएं हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी का कफ सिरप पांच राज्यों में सप्लाई होता है, लेकिन वहां से अब तक कोई शिकायत नहीं आई थी। इन दलीलों के बावजूद जज ने रंगनाथन से पूछा कि क्या वह जानते हैं कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है? इस पर रंगनाथन चुप हो गए और कुछ देर बाद कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
10 दिन की रिमांड पर रंगनाथन
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप विवाद: MP-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद केंद्र की एडवाइजरी, 2 साल से छोटे बच्चों को न दें
कफ सिरप कांड की इस खबर को एक नजर में समझें...
|
जिले का कोई भी वकील नहीं करेगा पैरवी
ये खबर भी पढ़िए...MP News: जहरीले कफ सिरप का कहर जारी, 2 और बच्चों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 25 तक पहुंचा
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को किया खारिज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari