एमपी के एक हजार पुलिस अफसरों पर लटकी तलवार, 10 साल से जमे इंस्पेक्टर और डीएसपी के होंगे तबादले
Amresh Kushwaha | Nov 14, 2025, 13:30 IST
mp-police-transfer-inspector-dsp
मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस अफसरों के ट्रांसफर के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 साल से एक ही जिले में कार्यरत इंस्पेक्टर और डीएसपी के तबादलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने अहम कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जून में प्रदेशभर में 5 दिन में 10 हजार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया था।
जानकारी के अुनसार, अब एमपी के इंस्पेक्टर (Inspector) और डीएसपी (DSP) की बारी है। जो 10 साल या उससे ज्यादा समय से एक ही जिले में जमे हुए हैं। इसमें 800 से 1000 अफसरों का तबादला हो सकता है। इनमें से अधिकांश ऐसे अफसर होंगे जो एक ही जिले में 10 साल से पदस्थ हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC 17 साल बाद आई फूड एंड सेफ्टी परीक्षा में ऐसा संघर्ष, एक पद पर 641 दावेदार
इसके लिए पीएसडब्ल्यू की कार्मिक शाखा ने चार अहम सवालों का प्रोफार्मा तैयार किया है। इनका जवाब अफसरों को देना होगा-
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी में देर रात 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता समेत इनकी भूमिका बदली
सरकार की तबादला नीति के तहत पुलिसकर्मियों को तीन साल में ट्रांसफर के लिए पात्र माना जाता है। पांच साल में यह अनिवार्य हो जाता है। विशेष परिस्थितियों में यह अवधि बढ़ाई जा सकती है। वहीं, 10 साल तक एक ही जिले में जमे रहना स्पष्ट रूप से उल्लंघन माना जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस-रापुसे अधिकारियों के हुए तबादले
अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव पुलिस प्रशासन में अनुशासन और कामकाजी क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है। एक ही जगह पर लंबे समय तक काम करने से अधिकारियों का नजरिया बदल सकता है। इससे पुलिस सेवा की कार्यशैली पर बुरा असर पड़ता है।
जानकारी के अुनसार, अब एमपी के इंस्पेक्टर (Inspector) और डीएसपी (DSP) की बारी है। जो 10 साल या उससे ज्यादा समय से एक ही जिले में जमे हुए हैं। इसमें 800 से 1000 अफसरों का तबादला हो सकता है। इनमें से अधिकांश ऐसे अफसर होंगे जो एक ही जिले में 10 साल से पदस्थ हैं।
क्यों हो रहा है यह बदलाव?
यह कदम विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में उठाया जा रहा है। वहीं, 2 दिसंबर को इस सवाल का जवाब देना है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने सभी पुलिस कप्तानों और भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नरों से ऐसे अफसरों की सूची मांगी है, जो 10 साल से अधिक समय से एक ही जिले में कार्यरत हैं।
पीएसडब्ल्यू ने तैयार किए चार अहम सवाल
- क्या एक ही जिले में 10 साल से अधिक समय तक जमे हुए कई इंस्पेक्टर और उप-इंस्पेक्टर ने स्थानांतरण नीति का उल्लंघन किया है? (Yes or No)
- यदि जवाब हां है, तो उन अधिकारियों के नाम और पदों की जानकारी दीजिए।
- इन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, उसका पूरा विवरण भी प्रस्तुत किया जाए।
- कितने अधिकारी हैं जो 10 साल से एक ही जिले में पदस्थ हैं?
इंस्पेक्टर और डीएसपी के तबादले की खबर पर एक नजर...
|
5 साल में अनिवार्य तबादला
ये खबर भी पढ़िए...MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस-रापुसे अधिकारियों के हुए तबादले
अफसरों की कार्यशैली पर पड़ता है प्रभाव
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA