एमपी में देर रात 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता समेत इनकी भूमिका बदली

Sourabh Bhatnagar | Oct 23, 2025, 08:01 IST
Share
mp 7 ips tranfer
mp 7 ips tranfer

मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात सरकार ने बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का फेरबदल किया। लिस्ट में ADG और IG रैंक के अधिकारी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं किसे कौनसी जिम्मेदारी मिली है।

MP IPS Transfer News:मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार आधी रात को कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए। इस आदेश में कुल 7 सीनियर अफसर शामिल हैं। इनमें एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारी भी हैं।

राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव और इरशाद वली की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार का ये आदेश तुरंत लागू हो गया है। अब सभी अफसरों को नई पोस्टिंग के मुताबिक काम करना होगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट

mp ips transfer list
mp ips transfer list

एडीजी राजाबाबू सिंह से वापस ली शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी

गृह विभाग ने नया आदेश जारी किया है। राजाबाबू सिंह इस समय पीएचक्यू में एडीजी प्रशिक्षण के पद पर हैं। पहले वे शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। अब सरकार ने यह अतिरिक्त जिम्मेदारी उनसे हटा ली है। अब वे सिर्फ एडीजी प्रशिक्षण का काम देखेंगे।
वहीं आईजी इरशाद वली को नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी आईजी एसएएफ पीएचक्यू हैं। अब उन्हें आईजी एसएएफ भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। इसके साथ वे पुलिस मुख्यालय भोपाल का काम भी देखेंगे।

खबरें ये भी...

आईपीएस मिनी शुक्ला से शादी के चलते आईएएस सुमित पांडे को मिला MP कैडर

MP Police PET के लिए 30 दिन में कैसे करें खुद को तैयार, यहां से लें डाइट और वर्कआउट के आइडियाज

आईपीएस डीपी गुप्ता की भी बदली भूमिका

देव प्रकाश गुप्ता को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वे एडीजी मानव अधिकार और शिकायत पीएचक्यू रहेंगे। इसके साथ वे सामुदायिक पुलिसिंग और आरटीआई का काम देखेंगे। वहीं को-ऑपरेटिव फ्रॉड और लोक सेवा गारंटी भी संभालेंगे। साथ ही पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

केपी व्यंकटेश्वर राव को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी एडीजी नारकोटिक्स के पद पर हैं। अब उन्हें एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का प्रभार भी मिला है।

खबरें ये भी...

14 साल के वनवास के बाद IAS नेहा मारव्या को मिली थी कलेक्टरी, 8 महीने में ही हो गया तबादला

एमपी में देर रात 18 IAS और 8 SAS के तबादले, 20 अफसरों को बनाया जिला पंचायत CEO

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

आईजी अअवि सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है। शिकायत और मानव अधिकार आईजी चैत्रा एन को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू बनाया गया है।

वहीं आईजी आजाक पीएचक्यू आईपीएस कुमार सौरभ को आईजी एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वे आजाक की जिम्मेदारी भी पहले की तरह संभालेंगे।

Tags:
  • आईपीएस डीपी गुप्ता
  • mp ips transfer
  • आईजी इरशाद वली
  • MP IPS Transfer News
  • आईपीएस कुमार सौरभ
  • आईपीएस अफसरों के तबादले
  • एडीजी राजाबाबू सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती