प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया विकल्प सुधारने का मौका
Sanjay Sharma | Dec 28, 2025, 12:41 IST
mp-primary-teacher-recruitment-esb-diploma-correction-news
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इंदौर हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब आप अपने रजिस्ट्रेशन में हुई डिप्लोमा श्रेणी की गलती को सुधार सकते हैं। इसके लिए पोर्टल 10 जनवरी तक खुला रहेगा।
पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें-
- इंदौर हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी।
- डिप्लोमा श्रेणी (D.El.Ed) में सुधार के लिए 10 जनवरी 2026 तक का समय मिला।
- ESB ने शुद्धि पत्र जारी कर पोर्टल दोबारा खोल दिया है।
- मानवीय चूक की वजह से गलत विकल्प चुनने वालों की उम्मीदवारी अब नहीं होगी रद्द।
- कट-ऑफ से ज्यादा अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को अब रिजेक्शन का डर नहीं रहेगा।
इस मानवीय त्रुटि के कारण परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारी खतरे में थी। परेशान अभ्यर्थियों ने इस विसंगति को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने सुनवाई के बाद आवेदन में सुधार का अवसर देने का आदेश दिया है। अब ईएसबी ने डिप्लोमा श्रेणी बदलने के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है।
अभ्यर्थी 10 जनवरी 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा केवल याचिकाकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि सभी प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में वर्ग 1 शिक्षक भर्ती के 900 पदों पर डीपीआई- ट्राइबल विभाग का रोड़ा
डिप्लोमा की श्रेणी बनीं गफलत की वजह
पुरानी परीक्षाओं में सिर्फ एक श्रेणी होने से अभ्यर्थियों के बीच काफी असमंजस था। इस कारण कई अभ्यर्थियों से आवेदन भरते समय बड़ी तकनीकी चूक हो गई। सामान्य डिप्लोमा धारकों ने गलती से विशेष शिक्षा डिप्लोमा का विकल्प चुन लिया।
ये खबर भी पढ़िए...हरदा को इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ने पर नाराजगी, जबलपुर के वकील करेंगे आंदोलन
उम्मीदवारी बचाने हाईकोर्ट की शरण
इसके लिए उज्जैन निवासी दीपक परमार सहित 10 से अधिक याचिकाएं पेश की गई हैं। यह सभी याचिकाएं इंदौर हाईकोर्ट बेंच में सुनवाई के लिए लगाई गई हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP शिक्षक भर्ती | सिर मुंडाया, दंडवत किया, घंटी बजाई मगर सरकार ने नहीं की सुनवाई !
पोर्टल संचालक से हुई मानवीय चूक
इस श्रेणी में केवल बोनस अंक देने का ही विशेष प्रावधान होता है। जबकि अभ्यर्थियों के पास चयन के लिए पहले से ही पर्याप्त अंक मौजूद हैं।
ये खबर भी पढ़िए...Madhya Pradesh में क्यों पूरी नहीं हो पा रही वर्ग 1 शिक्षक भर्ती, अब क्यों मचा है बवाल ?
अभ्यर्थियों ने नहीं की धोखाधड़ी
इससे स्पष्ट है कि अभ्यर्थी ने कोई जानकारी नहीं छिपाई और न धोखाधड़ी की। महज मानवीय त्रुटि के आधार पर उनकी उम्मीदवारी रद्द करना न्यायसंगत नहीं होगा।
जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद संवेदनशील रास्तों से निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा
विकल्प सुधारने ईएसबी ने खोला पोर्टल
चयन मंडल ने 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डिप्लोमा श्रेणी में सुधार कर सकेंगे। पोर्टल पर विशेष डिप्लोमा श्रेणी के विकल्प पर हां या नहीं दर्ज करना होगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman