बीजेपी नेता की दबंगई , पुलिस जवानों से की बदतमीजी, फोड़े गाड़ी के कांच, वीडियो वायरल

Vikram Jain | Jul 09, 2024, 08:12 IST
Share
MP Ratlam BJP leader misbehaved police personnel
MP Ratlam BJP leader misbehaved police personnel

मध्‍य प्रदेश के रतलाम में बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां कार खड़ी करने के विवाद में बीजेपी नेता ने तैश में आकर पुलिस वालों से बदतमीजी की।

आमीन हुसैन @ RATLAM. मध्य प्रदेश में रतलाम में बीजेपी नेताओं को कानून और पुलिस का डर का नहीं है। ये नेता मनमानी और गुंडागर्दी पर उतारू हैं। जिले में बीजेपी नेता की दबंगई देखने को मिली है। बीजेपी के एक नेता ने पुलिस जवानों से गाली- गलौच की और उनके सामने गुस्सा दिखाते हुए गाड़ी के कांच फोड़ते हुए एसपी को बुलाने की धमकी दे डाली। मामले में जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।

बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। मामला शहर के गायत्री सिनेमा के बाहर का है। इसमें नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल दिखाई दे रहे है। जो कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस के जवानों से गाली- गलौच कर रहे है। बदतमीजी पर उतारू नेता बोला कि तुम यहां क्यों रुको हो ? जा बुला तेरे एसपी को!

जानें पूरा मामला

दरअसल, बीजेपी नेता दिनेश पोरवाल के घर के बाहर किसी ने चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया था। रात 1 बजे के करीब जब दिनेश पोरवाल घर के बाहर निकले तो हंगामा करने लगे। पोरवाल ने गाड़ी के कांच फोड़कर गायत्री सिनेमा के परिसर में भी पत्थरबाजी की। इस दौरान पुलिस जवान भी वहां पहुंचे गए। पुलिस को देख बीजेपी नेता आग बबूला हो गया और बदतमीजी करने लगा।

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता दिनेश पोरवाल पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के खास नेता माने जाते हैं। पोरवाल को हिम्मत कोठारी के कार्यकाल में ही नगर निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें.. MP : अनूपपुर एसपी की कार और बाइक की जोरदार टक्कर , एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वही जिस गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है, उस गाड़ी मालिक ने भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल
  • रतलाम में बीजेपी नेता का हंगामा
  • बीजेपी नेता दिनेश पोरवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा