पुलिस ने 17 दिन से फरार BJP नेताओं की गिरफ्तारी पर किया इनाम घोषित

Ravi Singh | Jan 02, 2025, 16:20 IST
Share
MP Ratlam Warehousing Corporation Manager
MP Ratlam Warehousing Corporation Manager Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के मैनेजर आरडी शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी, जिसमें भाजपा नेता मनोज काला और राजेश परमार आरोपी थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया है।

आमीन हुसैन : मध्य प्रदेश के आलोट में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर आरडी शर्मा की आत्महत्या के मामले में दो आरोपी फरार हैं। भाजपा नेता मनोज काला और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार को पुलिस 17 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने कई जगह उनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। एसपी अमित कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

मैनेजर ने किया था सुसाइड

मैनेजर रामदास शर्मा ने 14 दिसंबर 2024 की सुबह आलोट स्थित अपने किराए के मकान में जहर खा लिया और कर्मचारियों को बुला लिया। कर्मचारियों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई।

BJP के 2 नेताओं के खिलाफ FIR, वेयर हाउस मैनेजर सुसाइड केस में कार्रवाई

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

सुसाइड नोट में शर्मा ने अपनी मौत के लिए श्रीनाथ वेयरहाउस ताल के संचालक और भाजपा नेता मनोज काला और कृष्णा एग्रो सर्विसेज ताल के संचालक राजेश परमार को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि वह पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान था और काला और परमार ने गोदाम में रखा सारा माल गायब कर दिया। पुलिस ने काला और परमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

निष्पक्ष जांच की मांग

ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने आरडी शर्मा के सुसाइड नोट की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोदाम का संचालन उनका भतीजा सौरभ करता है। राजेश परमार ने शर्मा से आठ महीने से बात नहीं की है। उनके अनुसार गोदाम में उपज की कमी के लिए संचालक ही जिम्मेदार है। परमार ने मामले की जांच में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • एमपी बीजेपी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • रतलाम एसपी अमित कुमार
  • Ratlam SP Amit Kumar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा