लोकायुक्त की गिरफ्त में रिश्वतखोर क्लर्क, जानें क्यों मांगी थी घूस

Vikram Jain | Oct 15, 2024, 17:04 IST
Share
MP Rewa Collectorate clerk Bribe taking arrested
MP Rewa Collectorate clerk Bribe taking arrested

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। घूस लेने वालों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई भी जारी है। रीवा में लोकायुक्त ने कलेक्टर कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी घूस

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भ्रष्ट और रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने कई रिश्वतखोरों की गिरफ्तारी भी की हैं। इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रीवा से सामने आया है। जहां रीवा लोकायुक्त की टीम ने कलेक्टर कार्यालय में भू- अर्जन शाखा के क्लर्क को एक हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने मुआवजा राशि के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी।

मुआवजा स्वीकृति के बदले मांगी रिश्वत

लोकायुक्त एएसपी प्रवीण सिंह ने बताया कि जौरौट थाना मनगंवा निवासी सुनील पांडेय पिता श्याम सुंदर पांडेय लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता सुनील पांडेय ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में भू-अर्जन शाखा में पदस्थ लिपिक सहायक ग्रेड 3 हीरामणि तिवारी ने उसकी जमीन की मुआवजा अवॉर्ड राशि 2 लाख 62 हजार 99 रूपए स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश में टीम गठित की गई।

ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, फ्लैट में मिला मां-बेटी शव

लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने दी दबिश

मामले की शिकायत के बाद रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मामले में सत्यापन कराया गया तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त एएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने क्लर्क को ट्रैप किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जैसे ही सुनील पांडेय से क्लर्क हीरामणि तिवारी ने रिश्वत के एक हजार रुपए लिए तो लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सुनील पांडेय की शिकायत पर कार्रवाई

शिकायतकर्ता सुनील पांडेय के मुताबिक उसे मुआवजा पहले मिल जाना था लेकिन मामला 2017 से अटका हुआ है। मामले को लेकर कलेक्टर से पास गया था। जिसके बाद कलेक्टर ने भू-अर्जन अधिकारी के पास भेजा। जिसके बाद भू अर्जन विभाग के क्लर्क ने काम के एवज में पैसों की डिमांड की थी। इसके लिए 15 सौ रूपए पहले ही दे दिए थे। और पैसे नहीं दिए तो काम को लटका कर रखा। जिसके बाद मजबूर होकर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की। बताया गया कि रिश्वत नहीं मिलने के कारण यह मामला आरोपी क्लर्क के पास 25 सितंबर 2024 से लंबित था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa News
  • Bribe
  • रिश्वत
  • रीवा न्यूज
  • Lokayukta action
  • रीवा लोकायुक्त कार्रवाई
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • rewa news hindi
  • रीवा लोकायुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज