MP NEWS : रीवा में महिलाओं को जिंदा दफनाने का विरोध , कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन , पुलिस ने वाटर केनन और आंसू गैस छोड़कर खदेड़ा
Vikram Jain | Jul 22, 2024, 19:39 IST
MP Rewa Murom incident against Congress protests
मध्य प्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा मुरम में दफनाने के मामले में कांग्रेस ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के रीवा में मुरूम डालकर दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर विपक्ष बीजेपी सरकार पर हमलावर है। सोमवार को कांग्रेस ने मुरम कांड, नर्सिंग घोटाले समेत कई मुद्दो को लेकर सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों की झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र होते देखकर पुलिस सख्ती पर उतर आई । पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया लेकिन कांग्रेसी नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तब भी कांग्रेसियों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
बता दें कि कलेक्ट्रेट के घेराव करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने सिरमौर चौरहे पर नुक्कड़ सभा की। यहां यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित नेताओं ने मुरम कांड को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद पदयात्रा करते हुए सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को रास्ते में रोक लिया।
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, साथ ही पानी की बौछारों से उन्हें तितर बितर किया। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज भी किया। रीवा में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी शामिल होना था, लेकिन अंतिम समय में उनका आना कैंसिल हो गया।
ये खबर भी पढ़ें...जानवरों की आंखें स्कैन कर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड , सरकार ने दिए CBI जांच के आदेश
बता दें कि रीवा में पारिवारिक जमीन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश की गई थी। आरोपियों ने डंपर से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससें एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई थी। कांग्रेस ने मनगवां क्षेत्र के गंगेव में हुई घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, साथ ही प्रदर्शनकारियों ने नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग की बर्खास्तगी और नीट पेपर लीक में सख्त कार्रवाई की।
इस दौरान यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी रश्मि सिंह ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। रश्मि सिंह ने कहा कि मप्र में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई। भ्रष्टाचार चरम पर है। फर्जी नर्सिंग कॉलेज के जरिए लाखों स्टूडेंट्स का कॅरियर खराब कर दिया गया, लेकिन सख्त कार्रवाई की बजाय दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए युवक कांग्रेस ने विंध्य से विरोध-प्रदर्शन का आगाज किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे प्रदर्शन होंगे।
वाटर कैनन से कांग्रेसियों को खदेड़ा
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता हुए शामिल
आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
ये खबर भी पढ़ें...जानवरों की आंखें स्कैन कर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड , सरकार ने दिए CBI जांच के आदेश
मुरम कांड और नर्सिंग घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन
प्रदेश के सभी जिलों में होंगे विरोध प्रदर्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari