मां और मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या , पुलिस कंट्रोल रूम के पास हुई खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

Vikram Jain | Jul 31, 2024, 14:24 IST
Share
MP Sagar mother and 2 daughters brutally murdered
MP Sagar mother and 2 daughters brutally murdered

मध्‍य प्रदेश के सागर में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात पुलिस कंट्रोल रूम से कुछ दूरी पर हुई। खौफनाक वारदात से हड़कंप मचा हुआ है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सागर में मां और 2 मासूम बेटियों की हत्या से सनसनी फैल गई। तीनों के खून से लथपथ शव घर में मिले। यह सनसनीखेज वारदात पुलिस कंट्रोल रूम के 200 मीटर दूर नेपाल पैलेस में हुई। वारदात के दौरान महिला का पति घर में नहीं था, जैसे ही खबर लगी पति घर पहुंचा। घर की हालत देखकर साफ हो गया था कि तीनों की बेरहमी से हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। पुलिस मृतक महिला का पति से पूछताछ कर रही है।

घर पहुंचे पति ने देखे पत्नी और बेटियों के शव

जानकारी के अनुसार विशेष पटेल जिला अस्पताल में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। वह मंगलवार की रात 10.30 बजे जब घर पहुंचा तो दरवाजे खुले मिले। अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया। अंदर देखा तो पत्नी वंदना (32 साल) और बड़ी बेटी अवंति (8) के लहुलूहान शव किचन और छोटी बेटी अन्विका (3) की लाश बेडरूम में नीचे पड़ी थी। तीनों के सिर से खून बह रहा था। इसके बाद विशेष पटेल ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। उसने तत्काल फोन पर ससुराल वालों को इसकी सूचना दी।

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलने ही तुरंत पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके ने घटना की तफ्तीश की। जांच करते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आईजी वर्मा का कहना है कि हत्या हुई है, लेकिन कैसे और किसने की यह अभी बताना संभव नहीं।

घटना स्थल को देख लग रहा है कि सिर दीवार में मारने के साथ धारदार हथियार और पेंचकश से सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में वार किए गए। कमरे और किचन में चारों तरफ खून बिखरा था।

ये खबर भी पढ़ें... खतरे में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी!, हाईकोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस

किसी को सुनाई नहीं दी मां-बेटियों की चीख

आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी वारदात हो गई और किसी को मां-बेटियों की चीख तक सुनाई नहीं दी। घटना स्थल को देख प्रतीत हो रहा है कि सिर दीवार में मारने के साथ किसी धारदार व पेंचकश जैसे औजार से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। बिल्डिंग में रहने वाले किराएदारों ने बताया कि हम लोगों को किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं आई। जब पुलिस आई, तब पता चला कि मकान मालकिन की हत्या हो गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सागर में ट्रिपल मर्डर
  • सागर क्राइम न्यूज
  • मध्यप्रदेश सागर न्यूज
  • सागर में मां और 2 बेटियों की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा