टीचर को आया हार्ट अटैक तो छात्राओं ने CPR देकर बचाई जान, जानें कहां मिली ट्रेनिंग

Ravi Singh | Jan 30, 2025, 23:58 IST
Share
Heart Attack Students CPR
Heart Attack Students CPR

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक को दिल का दौरा पड़ा। मौके पर मौजूद दो छात्राओं ने देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। उन्होंने तुरंत सीपीआर देकर उन्हें बचाया।

सागर जिले के देवरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में स्कूल के एक कार्यक्रम के बाद शिक्षक महिपाल सिंह ठाकुर को दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान वे जमीन पर गिर पड़े, हालांकि स्कूल की छात्रा निशिका यादव और प्राची विश्वकर्मा ने उन्हें तुरंत देखा और साथ मिलकर उन्हें सीपीआर देकर शिक्षक की जान बचाई। बताया जा रहा है कि स्कूल के कार्यक्रम के बाद शिक्षक को स्कूल में ही दिल का दौरा पड़ा।

छात्राओं ने दिया सीपीआर

स्कूल के छात्रों ने बताया कि स्कूल के कार्यक्रम के बाद जब शिक्षक महिपाल सिंह को दिल का दौरा पड़ा तो उन्होंने शिक्षक को देखा लेकिन उनकी नब्ज नहीं चल रही थी और सांस भी नहीं चल रही थी। तब छात्राओं ने उन्हें सीपीआर दिया और सीपीआर देने के बाद शिक्षक की सांसें फिर से चलने लगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP News | MP में आज 34 हजार स्कूल रहेंगे बंद, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

डिंडोरी में कलेक्टर नेहा मारव्या ने संभाला पदभार, विभागों और स्कूल का किया निरीक्षण

इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने एंबुलेंस बुला ली। तब तक एंबुलेंस आ गई और एंबुलेंस आने के बाद शिक्षक को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। जब डॉक्टरों की टीम को पूरी घटना के बारे में बताया गया तो वे बेहद खुश हुए और उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की सोच को सलाम किया।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ भगदड़ में अबतक 30 से अधिक लोगों की मौत

बागपत में निर्वाण लड्डू महोत्सव में मंच ढहा, सात श्रद्धालुओं की मौत, 80 घायल

स्कूल में दी थी CPR ट्रेनिंग

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ये छात्र व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्ययनरत हैं। कुछ समय पहले देवरी के वरिष्ठ डॉ. राहुल बरोलिया और डॉ. रूपेश ठाकुर तथा गोविंद बरडिया ने छात्रों को सीपीआर के संबंध में प्रशिक्षण दिया था। छात्रा निशिका यादव और प्राची विश्वकर्मा ने भी प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण का लाभ यह हुआ कि छात्र शिक्षक महिपाल ठाकुर की जान बचाने में सफल रहे। ग्राम प्रधान, विद्यालय के प्राचार्य भारत सिंह परिहार और वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार दुबे ने व्यावसायिक शिक्षा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की प्रशंसा की। साथ ही इन छात्रों की हर जगह प्रशंसा हो रही है।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar News
  • सागर न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि