डिंडोरी में कलेक्टर नेहा मारव्या ने संभाला पदभार, विभागों और स्कूल का किया निरीक्षण

Vikram Jain | Jan 29, 2025, 18:10 IST
Share
IAS officer Neha Marvya Dindori Collector
IAS officer Neha Marvya Dindori Collector

मैदानी पोस्टिंग नहीं मिलने से नाराज होकर वॉट्सऐप पोस्ट लिखने वाली 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या को सरकार ने डिंडोरी कलेक्टर बनाया है। बुधवार को नेहा मारव्या ने डिंडोरी कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

Dindori. मैदानी पोस्टिंग नहीं मिलने से नाराज होकर वॉट्सऐप पोस्ट लिखने वाली 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या को डिंडोरी कलेक्टर बनाया गया है। 14 साल की नौकरी में उन्हें पहली बार मैदानी पोस्टिंग मिली है। आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या ने बुधवार को डिंडोरी कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार संभाला। सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं की। कलेक्टर ने शिक्षा, स्वच्छता और प्रशासनिक कार्यों में सुधार के लिए कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

कार्यभार संभालने के बाद पहला कदम

नेहा मारव्या ने कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेजरी, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग और रजिस्ट्री कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का दौरा किया। साथ ही उन्होंने तहसीलदार आरपी मार्को और अन्य अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कलेक्टर ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें- नेहा को मिल ही गई कलेक्टरी, 14 साल में पहली बार ​संभालेंगी जिले की कमान

शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण

नवनियुक्त कलेक्टर नेहा मारव्या ने अपने पहले दिन की शुरुआत स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण से की। यहां उन्होंने कक्षा चौथी के छात्रों को गणित और अंग्रेजी का पाठ पढ़ाया। गणित के सवालों को बच्चों ने आसानी से हल किया, जबकि अंग्रेजी में कुछ सवालों में उन्हें कठिनाई आई। जिसके बाद टीचर्स ने छात्रों को सरल भाषा में समझाया।

स्कूल में देखी मध्याह्न भोजन व्यवस्था

डिंडोरी की नवनियुक्त कलेक्टर नेहा मारव्या ने स्कूल में चल रही मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और रसोईघर की गंदगी पर गहरी नाराजगी जताई, साथ ही अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रबंधन से स्कूल की सभी स्थिति को लेकर जानकारी भी मांगी।

ये खबर भी पढ़ें- IAS transfers : 12 जिलों के कलेक्टर बदले, भरत और अविनाश सीएमओ से हटे, सिबी को दिया जिम्मा

स्वच्छता और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित

कलेक्टर का यह दौरा डिंडोरी में शिक्षा और स्वच्छता सुधारने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे विद्यालयों की स्थिति में सुधार करें और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ अनिल कुमार राठौर, एसडीएम राम बाबू देवांगन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

मनमानी फीस वसूली मामले में जबलपुर कलेक्टर का एक्शन, 4 स्कूलों को 38 करोड़ लौटाने के आदेश

जिला बदर करना पड़ा भारी, HC ने कलेक्टर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Dindori News
  • डिंडोरी न्यूज
  • कलेक्टर
  • आईएएस अधिकारी
  • आईएएस नेहा मारव्या
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की सुप्रीम लड़ाई में OBC महासभा भी मैदान में, 3 SLP और 10 कैविएट से बढ़ी कानूनी हलचल

By Neel Tiwari

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की सुप्रीम लड़ाई में OBC महासभा भी मैदान में, 3 SLP और 10 कैविएट से बढ़ी कानूनी हलचल
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में छाया अनोखा रोबोट: बिना इंटरनेट के करता है काम, घर से लेकर होटल तक आ सकता है काम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में छाया अनोखा रोबोट: बिना इंटरनेट के करता है काम, घर से लेकर होटल तक आ सकता है काम
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार हरदीप पुरी के नामांकन के खिलाफ आपत्तियां खारिज, कांग्रेस बोली- कोर्ट जाएंगे

By Amresh Kushwaha

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार हरदीप पुरी के नामांकन के खिलाफ आपत्तियां खारिज, कांग्रेस बोली- कोर्ट जाएंगे
बांसवाड़ा की आशा देवी ने 455 वोटों के अंतर से जीता सरपंच चुनाव, कभी मनरेगा में करती थीं मजदूरी

By Jageshwar Prasad

बांसवाड़ा की आशा देवी ने 455 वोटों के अंतर से जीता सरपंच चुनाव, कभी मनरेगा में करती थीं मजदूरी
जैसलमेर में सेना के आधुनिकीकरण पर मंथन, 2029 तक 3 लाख करोड़ का रक्षा उत्पादन लक्ष्य

By Ashish Bhardwaj

जैसलमेर में सेना के आधुनिकीकरण पर मंथन, 2029 तक 3 लाख करोड़ का रक्षा उत्पादन लक्ष्य
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल CBI कोर्ट में होगी पेशी; 6000 करोड़ के सट्टेबाजी नेटवर्क की खुलेगी परतें

By VINAY VERMA

महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल CBI कोर्ट में होगी पेशी; 6000 करोड़ के सट्टेबाजी नेटवर्क की खुलेगी परतें
अध्यक्ष की कुर्सी खाली, 608 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की नई तारीख का इंतजार

By Umeshwari Baghel

अध्यक्ष की कुर्सी खाली, 608 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की नई तारीख का इंतजार