बागपत में निर्वाण लड्डू महोत्सव में मंच ढहा, सात श्रद्धालुओं की मौत, 80 घायल

Vikram Jain | Jan 28, 2025, 17:41 IST
Share
UP Baghpat Baraut Laddu Festival Accident
UP Baghpat Baraut Laddu Festival Accident

बागपत के बड़ौत में जैन समाज द्वारा आयोजित निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां मंच गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 80 लोग घायल हैं। जानें कैसे हुआ हादसा...

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार (28 जनवरी) को बड़ा हादसा हो गया। यहां बड़ौत में जैन समुदाय द्वारा आयोजित निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच भराभरा ढह गया। स्टेज के गिरते ही कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई हैं, 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए है। साथ ही हादसे पर दुख जताया है।

निर्वाण लड्डू महोत्सव में बड़ा हादसा

दरअसल, हादसा बागपत शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर बड़ौत में हुआ। यहां श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू महोत्सव चल रहा था। निर्वाण लड्डू पर्व के लिए मानस्तंभ परिसर में 65 फीट ऊंचा लकड़ी का ढांचा तैयार किया था। मचान तक पहुंचने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां बनाई गईं थी। महोत्सव के दौरान मंगलवार की सुबह भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचे अस्थायी मंच पर भगवान की प्रतिमा रखी गई थी। श्रद्धालु सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इस दौरान सीढ़ियां अचानक टूट गईं और श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए है। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए।

चचेरे भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, मर्डर कर सूटकेस में जलाया युवती का शव, जानें खौफनाक स्टोरी

नीचे गिरे कई श्रद्धालु, मची चीख-पुकार

बताया जा रहा है मंच की बल्ली गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। अफरा तफरी मच गई। कई श्रद्धालु नीचे गिर गए थे। कई नीचे दबे थे। इसके बाद सभी को बाहर निकाले का काम शुरू हुआ। प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पर पहुंची जिसने हालात पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई हैं।

सात लोगों की मौत की पुष्टि

जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहा था और इस बार कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां 20 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी का इलाज जारी है। प्रशासन ने पुष्टि की कि सात लोगों की मौत हो गई है।

ट्रेलर ने पिता-बेटी को 50 मीटर तक घसीटा, सड़क पर बिखरे लाश के टुकड़े

राहत कार्य में जुटा जिला प्रशासन

घटना की वजह के बारे में एडीएम ने कहा कि श्रद्धालु अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियों पर चढ़ गए थे, जिससे अधिक भार होने के कारण मंच टूट गया। पुलिस और प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने भी बताया कि घटना की जांच जारी है और कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों ने पूर्व अनुमति ली थी। हादसा किस कारण से हुआ यह जांच का विषय है।

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, नेपाल जा रहे फ्रांसीसी नागरिक पहुंचे बरेली, पुलिस ने की मदद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश

बागपत में हुए हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी से आए थे चर्चा में

Tags:
  • UP News
  • यूपी न्यूज
  • जैन समाज
  • महोत्सव
  • सीएम योगी
  • बड़ा हादसा
  • बागपत समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं