अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी से आए थे चर्चा में
Siddhi Tamrakar | Jan 18, 2025, 08:57 IST
Aman Jaiswal
23 वर्षीय टीवी एक्टर अमन जायसवाल का जोगेश्वरी हाईवे पर हुए ट्रक हादसे में निधन हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने ऑडिशन के लिए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....
टीवी इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर टीवी शो'धरतीपुत्र नंदिनी'में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अमन जायसवाल का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की पुष्टि शो के लेखक धीरज मिश्रा ने मीडिया से की और बताया कि अमन अब हमारे बीच नहीं रहे।
बताया गया है कि हादसे के वक्त अमन अपने ऑडिशन के लिए जा रहे थे। यह दर्दनाक घटना जोगेश्वरी हाईवे पर हुई, जब उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
शो'धरतीपुत्र नंदिनी'के लेखक धीरज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,"तुम हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहोगे। ईश्वर कभी-कभी कितना निर्दयी हो सकता है, यह आज महसूस हुआ। अलविदा।"हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट बाद में डिलीट कर दिया गया।
इस हादसे ने पूरी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। अमन के जाने से उनके परिवार, दोस्त, और फैंस बेहद दुखी हैं।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
ऑडिशन के लिए जाते वक्त हुआ हादसा
पुलिस ने दी जानकारी
मुंबई डीसीपी (जोन 9) दीक्षित गेडम ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना दोपहर करीब 3:15 बजे हिल पार्क रोड पर हुई। ट्रक चालक ने अमन की मोटरसाइकिल को कुचल दिया। घायल अवस्था में अमन को तुरंत ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है, और अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा रहा है।
धीरज मिश्रा ने जताया शोक
इस हादसे ने पूरी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। अमन के जाने से उनके परिवार, दोस्त, और फैंस बेहद दुखी हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
क्या जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
By Jageshwar prasad
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
By Sanjay Gupta
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
By Harrison Masih
OMG! जिस राजपुर में सीएचसी ही नहीं, वहां सरकार ने भेज दिए 15 लाख के उपकरण और फर्नीचर
By Arohi Raj
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक
By Aman Vaishnav