मप्र सराफा एसोसिशएन की नई कमेटी का गठन, राजा सराफ अध्यक्ष, इंदौर के घुंघरू उपाध्यक्ष
Sanjay Gupta | May 24, 2025, 17:38 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन की बैठक भोपाल में हुई। इसमें नए प्रदेश पदाधिकारी चुने गए। जबलपुर के राजा सराफ अध्यक्ष और इंदौर के निर्मल वर्मा घुंघरू उपाध्यक्ष बने।
INDORE. मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन की प्रादेशिक बैठक एवं प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया शनिवार को भोपाल में हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सभी संभागों से सराफा एसोसिएशन की कोर कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के नए पदाधिकारियों का चयन करना था, जिसे सर्वसम्मति से संपन्न किया गया। इसमें जबलपुर के राजा सराफ को अध्यक्ष और इंदौर के निर्मल वर्मा घुंघरू को इंदौर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
![3e82f814-007]()
बैठक में उपस्थित समस्त कोर कमेटी सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। बैठक में भोपाल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल, सुशील धनवानी, विजय वर्मा, आनंद सोनी, रितेश अग्रवाल, सुमंत सोनी, राजेश सोनी, योगेश सोनी, विनीत सिंघल, विक्रम सोनी (सागर), राजकुमार सराफ (विदिशा) सहित अन्य प्रमुख व्यापारीगण भी बैठक में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...
बिहार में सांसद से भिखारी ने मांगा मोबाइल, कहा- लालू यादव से करनी है बात! वीडियो वायरल
क्या आपको पता है नौतपा में ही क्यों होती है इतनी गर्मी, जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम मुश्किल में, 50 लाख के लिए धमकी में आया नाम, पटवारी बचाने में जुटे
इंदौर में मिले दो कोरोना पॉजीटिव मरीज, केरल होकर आया था एक मरीज
नवगठित टीम ने घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर पूरी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न महानगरों में आगामी महीनों में सराफा व्यापारियों के लिए विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उन्हें शासन की नवीन नीतियों की जानकारी दी जाएगी। बैठक के अंत में बाम्बे से आए विशेषज्ञ नवीन मृदभटकल ने एक विशेष सत्र को संबोधित किया।
उन्होंने सराफा व्यापारियों को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की भूमिका, सट्टेबाजी से बचने की आवश्यकता, तथा वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण संभावित जोखिमों से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक का समापन मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के महासचिव देवीलाल सोनी (आगर) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
बैठक में चुने गए नए पदाधिकारी
नए पदाधिकारी इस तरह हैं...
- प्रदेश संरक्षक- झमक भरगट, रतलाम
- प्रदेश अध्यक्ष- राजा सराफ, जबलपुर
- प्रदेश उपाध्यक्ष- निर्मल वर्मा घुंघरू, इंदौर
- प्रदेश महासचिव- देवीलाल सोनी, आगर
- प्रदेश कोषाध्यक्ष- संजीव गर्ग (गांधी), भोपाल
- प्रदेश सहसचिव- नरेन्द्र रोड़ा, विदिशा
- प्रदेश कोषाध्यक्ष (अतिरिक्त)- रविन्द्र सोनी, उज्जैन
संगठन के लिए करेंगे काम
3e82f814-007
बैठक में उपस्थित समस्त कोर कमेटी सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। बैठक में भोपाल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल, सुशील धनवानी, विजय वर्मा, आनंद सोनी, रितेश अग्रवाल, सुमंत सोनी, राजेश सोनी, योगेश सोनी, विनीत सिंघल, विक्रम सोनी (सागर), राजकुमार सराफ (विदिशा) सहित अन्य प्रमुख व्यापारीगण भी बैठक में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...
बिहार में सांसद से भिखारी ने मांगा मोबाइल, कहा- लालू यादव से करनी है बात! वीडियो वायरल
क्या आपको पता है नौतपा में ही क्यों होती है इतनी गर्मी, जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम मुश्किल में, 50 लाख के लिए धमकी में आया नाम, पटवारी बचाने में जुटे
इंदौर में मिले दो कोरोना पॉजीटिव मरीज, केरल होकर आया था एक मरीज
भविष्य की योजनाएं
उन्होंने सराफा व्यापारियों को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की भूमिका, सट्टेबाजी से बचने की आवश्यकता, तथा वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण संभावित जोखिमों से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक का समापन मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के महासचिव देवीलाल सोनी (आगर) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari