सतना में पॉक्सो कोर्ट में जमकर हंगामा, रेप पीड़िता को पीटते-घसीटते बाहर ले गए परिजन, आरोपी को भी पीटा
Vikram Jain | Jul 31, 2024, 11:38 IST
सतना में पॉक्सो कोर्ट में जमकर देखने को मिला। यहां दुष्कर्म पीड़िता से उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की और उसे पीटते-घसीटते बाहर ले गए। साथ ही इन लोगों ने आरोपी और मां को भी पीटा।
BHOPAL. सतना जिला अदालत से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहां कोर्ट में बयान देने आई नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से परिवार के लोगों ने मारपीट की और कोर्ट से भी उठाकर ले गए। इस दौरान इन लोगों ने कोर्ट परिसर में ही आरोपी और उसकी मां को भी डंडों से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई।
मारपीट और चीख पुकार के बीच वकीलों ने हस्तक्षेप किया तो परिजनों ने लड़की को छोड़ा। तब जाकर पीड़िता के बयान हो सके। बताया जा रहा है यह लड़की रेप के आरोपी अपने बॉयफ्रेंड के पक्ष में बयान देने पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक सतना जिला न्यायालय के परिसर में पॉक्सो की विशेष कोर्ट में नाबालिग रेप पीड़िता अपने बयान दर्ज कराने आई थी। मामले में पेशी के लिए आरोपी युवक भी कोर्ट पहुंचा था। पीड़िता और आरोपी पक्ष बाहर अपनी पेशी का इंतजार में बैठे थे। इस दौरान लड़की के भाई एवं अन्य परिजनों ने आरोपी युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। युवक की मां ने अपने बेटे को छुड़ाने-बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने आरोपी युवक के साथ मां को भी डंडों से पीट दिया। तभी कोलगवां थाना पुलिस के जवान वहां आए और आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गए।
इसके बाद लड़की के पिता, भाई और दो अन्य परिजन इसके बाद लड़की के परिवार के लोग पीड़िता पर टूट पड़े और उसे मारते-पीटते हुए बाहर की तरफ ले जाने लगे। जब वह फर्श पर बैठ गई तो उसे घसीटने लगे, उसने एक टेबल के पैरों से अपना पैर फंसा लिया तो चार लोगों ने मिलकर उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और कोर्ट परिसर से बाहर ले आए। कोर्ट परिसर में मारपीट को देखते हुए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कोर्ट परिसर में हंगामा देखकर वकील विपिन सिंह टिंकू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए लड़की को छोड़ने को कहा। लेकिन परिजन नहीं माने। जिस पर वकील ने कहा, 'तुम इसे ऐसे नहीं ले जा सकते। कोई मामला है तो पुलिस को बुलाओ।' जिसके बाद लड़की को ले जा रहे लोगों ने कहा कि हमे पुलिस ने ही कहा है कि लड़के को हम ले जा रहे हैं, लड़की को तुम ले आओ। लेकिन वकील विपिन अड़े रहे और आखिर उन्होंने लड़की को उनके चंगुल से छुड़वा ही लिया। उन्होंने लड़की को कोर्ट रूम के अंदर भेजा और बाद में उसने अपने बयान दर्ज कराए।
ये खबर भी पढ़ें... IAS AWARD : मध्य प्रदेश के 6 अफसरों को अवार्ड होगी आईएएस, जानें किन अफसरों को मिलेगा मौका
बताया जा रहा है पीड़ित लड़की से 2022 में दुष्कर्म हुआ था। तब वह 17 साल 8 माह थी। पीड़िता का शिवांशु बारी (21) के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के साथ रहने के एवज में शिवांशु के भाई दिवांशु बारी उर्फ भोलू वर्मा ने पीड़िता से 1 लाख 30 हजार रुपए लिए थे। यह रकम पीड़िता ने अपने घर से चोरी कर के भोलू को दी थी। शिवांशु ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा था मामले में पुलिस भोलू और शिवांशु दोनों को आरोपी बनाते हुए प्रकरण पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।
बताया जाता है कि पीड़िता अभी आरोपी के ही साथ रह रही है। लड़की के परिजनों को आशंका थी कि वह आरोपी के पक्ष में बयान कोर्ट में दे सकती है इस डर से उसे बयान देने से रोकना चाहते थे।
कोलगवां पुलिस का कहना है कि लड़की की गुमशुदगी थाना में दर्ज है। पुलिस लड़की को दस्तयाब करने अदालत गई थी। उस वक्त वहां लड़की के परिजनों और लड़के के बीच मारपीट हो रही थी लिहाजा पुलिस ने लड़के को वहां से बचा कर सुरक्षित निकाला।
मारपीट और चीख पुकार के बीच वकीलों ने हस्तक्षेप किया तो परिजनों ने लड़की को छोड़ा। तब जाकर पीड़िता के बयान हो सके। बताया जा रहा है यह लड़की रेप के आरोपी अपने बॉयफ्रेंड के पक्ष में बयान देने पहुंची थी।
बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंची आई थी पीड़ित
हाथ-पैर पकड़कर पीड़िता को बाहर लेकर परिजन
कोर्ट परिसर में हंगामा देखकर वकील विपिन सिंह टिंकू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए लड़की को छोड़ने को कहा। लेकिन परिजन नहीं माने। जिस पर वकील ने कहा, 'तुम इसे ऐसे नहीं ले जा सकते। कोई मामला है तो पुलिस को बुलाओ।' जिसके बाद लड़की को ले जा रहे लोगों ने कहा कि हमे पुलिस ने ही कहा है कि लड़के को हम ले जा रहे हैं, लड़की को तुम ले आओ। लेकिन वकील विपिन अड़े रहे और आखिर उन्होंने लड़की को उनके चंगुल से छुड़वा ही लिया। उन्होंने लड़की को कोर्ट रूम के अंदर भेजा और बाद में उसने अपने बयान दर्ज कराए।
ये खबर भी पढ़ें... IAS AWARD : मध्य प्रदेश के 6 अफसरों को अवार्ड होगी आईएएस, जानें किन अफसरों को मिलेगा मौका
जानें क्या है मामला
बताया जाता है कि पीड़िता अभी आरोपी के ही साथ रह रही है। लड़की के परिजनों को आशंका थी कि वह आरोपी के पक्ष में बयान कोर्ट में दे सकती है इस डर से उसे बयान देने से रोकना चाहते थे।
कोलगवां पुलिस का कहना है कि लड़की की गुमशुदगी थाना में दर्ज है। पुलिस लड़की को दस्तयाब करने अदालत गई थी। उस वक्त वहां लड़की के परिजनों और लड़के के बीच मारपीट हो रही थी लिहाजा पुलिस ने लड़के को वहां से बचा कर सुरक्षित निकाला।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari