MP में प्लेन क्रैश, लैंडिंग के दौरान हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, धमाके के बाद जमीन पर गिरा
Amresh Kushwaha | Dec 09, 2025, 09:00 IST
mp-seoni-plane-crash-pilot-injured
सिवनी में रेडबर्ड एविएशन कंपनी का ट्रेनी प्लेन हादसे का शिकार हो गया। प्लेन बिजली लाइन से टकरा गया था। ट्रेनी विमान में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं।
SEONI. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार, 08 दिसंबर की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रेनी विमान (Trainer Aircraft) लैंडिंग के दौरान हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया। इसके बाद, धमाके के साथ नीचे गिर पड़ा।
यह हादसा (प्लेन क्रैश) शाम करीब 6.30 बजे हुआ था। इस दौरान प्लेन का पंख (Wing) 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया था। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस हादसे में पायलट समेत दो लोग घायल हो गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी हवाला कांड: SDOP पूजा पांडे की जमानत याचिका खारिज, रितेश वर्मा को भी नहीं मिली राहत
कुरई ब्लॉक के सुकतरा हवाई पट्टी में एक निजी कंपनी का ट्रेनिंग सेंटर है। ट्रेनिंग सेंटर के शोनिक चतुर्वेदी ने बताया, यहां पायलट्स को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग विमान में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। एयरक्राफ्ट शाम करीब 6 बजे 33 केवी लाइन से टकरा गया था।
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी न्यूज. हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
सिवनी एसपी सुनील कुमार मेहता ने बताया, विमान में दो लोग सवार थे। ट्रेनिंग विमान के पंख आमगांव के पास हाई टेंशन तार से टकरा गए थे। इसके कारण विमान जमीन पर गिर गया और दोनों को मामूली चोटें आईं है। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान के गिरते ही स्थानीय लोग और पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया था।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | सिवनी हवाला कांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, हॉक फोर्स के डीएसपी समेत चार गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद वह हाई वोल्टेज लाइन के पास पहुंच गया था। वहीं, विमान का पंख हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया था। इससे चिंगारी निकलने लगी। यह घटनाक्रम कुछ सेकंड तक चला और विमान गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पायलटों को बाहर निकाला था।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
साल में यह दूसरा मौका है जब ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। मई में भी इसी एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर का विमान लैंडिंग के वक्त पलटकर क्रैश हो गया था। उस वक्त ट्रेनी पायलट बाल-बाल बच गए थे। लगातार हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इन घटनाओं से क्षेत्र में डर बना रहता है।
यह हादसा (प्लेन क्रैश) शाम करीब 6.30 बजे हुआ था। इस दौरान प्लेन का पंख (Wing) 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया था। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस हादसे में पायलट समेत दो लोग घायल हो गए हैं।
हादसे में घायल हुए दोनों पायलट
हादसे में ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा और ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी घायल हो गए। गांववालों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया। अब दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। विमान के विंग के टकराने से हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट गया, जिससे करीब 90 गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी हवाला कांड: SDOP पूजा पांडे की जमानत याचिका खारिज, रितेश वर्मा को भी नहीं मिली राहत
विमान में सवार थे ट्रेनी व इंस्ट्रक्टर
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी न्यूज. हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
सिवनी में प्लेन क्रैश की खबर पर एक नजर...
|
खेत में गिरा ट्रेनी विमान
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | सिवनी हवाला कांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, हॉक फोर्स के डीएसपी समेत चार गिरफ्तार
अचानक हाई वोल्टेज लाइन से टकराया विमान
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
लैंडिंग के वक्त पहले भी हो चुका है हादसा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari